T20 World Cup 2022: सिर पर टोपी, आंख पर चश्मा...., प्राइवेट जेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की सैर पर निकले ऋषभ पंत

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की टीम में शामिल होने के बावजूद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अब एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले से कुछ क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ी नाराज भी हैं।

T20 World Cup 2022, Rishabh pant Instagram: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की टीम में शामिल होने के बावजूद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अब एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले से कुछ क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ी नाराज भी हैं। वह लगातार ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक पर भरोसा बनाए हुए हैं।

rishabh pant

ऋषभ पंत ने शेयर की तस्वीर

इस बीच ऋषभ पंत ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। पंत की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में पंत सिर पर टोपी, आंख पर चश्मा लगाए हुए दिखाई पड़ रहे हैं। प्राइवेट जेट में ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया का मजा ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी मौजूद हैं। तस्वीर से ये साफ है कि पंत ऑस्ट्रेलिया घूमने निकले हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में अच्छा है रिकॉर्ड

ऋषभ पंत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया पिचों पर शानदार रहा है। गाबा के मैदान पर ऋषभ पंत ने अकेले दम पर टीम इंडिया को टेस्ट मैच में जीत दिलाई थी। पंत की पारी के कारण ही भारत सीरीज जीतने में सफल रहा था। तेज पिचों पर पंत आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करना जानते हैं। सुरेश रैना, गौतम गंभीर सहित क्रिकेट के कई दिग्गज पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर चुके हैं।

ऋषभ पंत को मिलना चाहिए मौका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह मौका मिलना चाहिए। दिनेश कार्तिक अब तक सुपर 12 के चारों मैचों में भारत के विकेटकीपर रहे हैं, जबकि ऋषभ पंत बेंच पर बैठे हुए हैं। चैपल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड पर कहा कि पंत को आने वाले मुकाबलों में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहिए। बता दें कि पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के उपकप्तान चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+