ऋषभ पंत को अगले 2 हफ्ते में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, जानिए ग्राउंड पर कब होगी वापसी?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऋषभ पंत को अगले 2-3 हफ्ते के अंदर अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है, जिसके बाद NCA में उनकी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पिछले महीने दिल्ली से रूड़की जाते वक्त एक रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ऋषभ पंत अगले 2-3 सप्ताह में अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद से अभी तक कई ऑपरेशन उनके हो चुके हैं और हाल ही में उनके घुटने की सर्जरी हुई है। ऐसे में ट्रीटमेंट पूरा होने के बाद पंत को अगले 2-3 हफ्ते में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

लिगामेंट पर नजर बनाए हुए हैं डॉक्टर

लिगामेंट पर नजर बनाए हुए हैं डॉक्टर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋषभ पंत की 10 दिन पहले घुटने की एक सर्जरी हुई थी। तभी से डॉक्टर ऋषभ की कंडीशन पर लगातार नजर रख रहे थे। सर्जरी के बाद पंत ने तेजी से रिकवरी की। पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि ऋषभ को हमने निगरानी में इसलिए रखा हुआ ताकि हम उनकी लिगामेंट में क्या इंप्रूवमेंट देखने को मिलती है, एक बार लिगामेंट ठीक हो गए तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि एक बार लिगामेंट ठीक हो गए तो वो अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर सकते हैं, जो कि NCA बेंगलुरु में होगा।

वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते हैं ऋषभ!

वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते हैं ऋषभ!

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों का मानना है कि ऋषभ पंत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जब रिहैबिलिटेशन शुरू कर देंगे तो हम एक महीने बाद फिर से उनकी स्थिति का आकलन करेंगे। रिहैबिलिटेशन शुरू करने के बाद ऋषभ पंत 4-6 हफ्ते में मैदान पर उतर सकते हैं। अगर सबकुछ ऐसा ही रहा तो ऋषभ पंत वनडे विश्व कप से पहले टीम में वापसी कर सकते हैं। वनडे विश्व कप का आगाज इसी साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होगा।

30 दिसंबर को हुआ था पंत का एक्सीडेंट

30 दिसंबर को हुआ था पंत का एक्सीडेंट

फरवरी 2017 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रूड़की में स्थित अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन सुबह के समय ऋषभ पंत की गाड़ी दिल्ली-रूड़की हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पंत को कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पतला में भर्ती कराया था, जहां पता चला कि पंत को लिगामेंट इंजरी आई है, जिससे रिकवर होने के लिए काफी महीने लग जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+