Rishabh Pant का बड़ा बयान, बोले- टी20 वर्ल्ड कप से पहले बेचैन है पूरी टीम, सामने आई वजह?

भारतीय टीम के स्टार विकेटकपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया थोड़ी नर्वस है।

नई दिल्ली, 18 अगस्त: भारतीय टीम के स्टार विकेटकपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया थोड़ी नर्वस है। सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन पिछले विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद सभी थोड़े बेचैन हैं। पिछले साल यूएई में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से शुरुआती दो मैचों में मिली लगातार हार के बाद पहले राउंड से ही बाहर हो गई थी।

कप्तान बदला, कोच बदला और बदली रणनीति

कप्तान बदला, कोच बदला और बदली रणनीति

पिछले विश्व कप की तुलना में इस बार टीम इंडिया में काफी बदलाव हुए हैं। पहले टीम के कप्तान विराट कोहली थे और अब टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं। वहीं, 2021 में टीम के हेड कोच रवि शास्त्री थी जबकि अब राहुल द्रविड़ है। कप्तान और कोच के अलावा टीम ने फटाफट क्रिकेट के हिसाब से अपनी रणनीतियों में भी बदलाव किया है, जो हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज में भी देखने को मिला था। टीम का हर एक खिलाड़ी विपक्षी टीम पर दबाव बनाने का काम करता है।

क्या बोले ऋषभ पंत?

क्या बोले ऋषभ पंत?

विक्टोरिया टूरिज्म के एक प्रोग्राम के दौरान ऋषभ पंत ने कहा, ''अब जबकि विश्व कप पास में है तब पूरी टीम थोड़ा नर्वस है, लेकिन इसके साथ ही हम एक टीम के रूप में हम अपना 100% देना और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं। हम केवल यही कर सकते हैं। उम्मीद है इस बार फाइनल में पहुंचेंगे और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हमें दर्शकों का समर्थन मिलता है। इससे लगता है कि हम जीत सकते हैं।''

2020-21 की सीरीज में दिखाया था दम

2020-21 की सीरीज में दिखाया था दम

2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की ऐतिहासिक जीत में ऋषभ पंत ने बड़ी भूमिका निभाई थी। 3 मैचों में भारतीय विकेटकीपर ने 68.50 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 274 रन बनाए थे। ब्रिस्बेन में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए यादगार 89 रन की नाबाद पारी खेली थी और सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराने में भी उनका बड़ा योगदान रहा था। सिडनी में पंत ने 97 रन बनाए थे। पंत की इन दोनों पारियों को बहुत पसंद किया गया था।

मेरे करियर का सबसे बड़ा पल

मेरे करियर का सबसे बड़ा पल

पंत ने अपनी दो बेहतरीन पारियों को याद करते हुए कहा, ''यह मेरे अब तक के क्रिकेट करियर में मेरे पसंदीदा क्षणों में से एक है। मुझे खुशी है कि मैं उस दिन अपनी टीम को मैच जीतने में मदद कर सका और वह अद्भुत टेस्ट मैच और सीरीज हमने जीती।''

24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की भी तारीफ की। ऋषभ ने कहा ''मुझे लगता है कि MCG में खेलकर अद्भुत माहौल मिलता है क्योंकि यह दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। विशेष रूप से वहां की भारतीय भीड़ हमारे लिए शानदार है।''

पाक से होगा पहला मुकाबला

पाक से होगा पहला मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से ही करेगी और टीम का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए भारत को ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम भी है। वहीं, एक टीम क्वालिफायर राउंड से आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+