ऋषभ पंत के आउट होने से संजीव गोयनका के चेहरे की उड़ गई हवा, ट्रोल आर्मी ने दोनों की लगाई क्लास
PBKS vs LSG: केएल राहुल के जाने और ऋषभ पंत के आने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। नियमित अंतराल पर लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है और अब ताजा मामला पंजाब किंग्स के साथ मैच से जुड़ा है, वहां भी लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब ने धर्मशाला में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। बैटिंग क्रम में नम्बर चार पर आने के बाद भी पंत को लाभ नहीं हुआ और प्रदर्शन में गिरावट बरकरार रही है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद पंत कुछ बोलते हुए आसमान की तरफ देखते रहे और चले गए। दूसरी तरफ टीम के मालिक संजीव गोयनका भी वहीं मौजूद थे। संजीव गोयनका का मुरझाया हुआ चेहरा काफी कुछ कह रहा था। वह चुप थे लेकिन मन में बहुत कुछ चल रहा था।
इसके बाद संजीव गोयनका को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर चलने लगी और ऋषभ पंत को भी ट्रोल किया जाने लगा। पंत इस सीजन अब तक एक अर्धशतक जमाने में सफल हुए हैं। कप्तानी का भार भी उनके ऊपर है और बड़ी रकम का दबाव भी साफ़ दिख रहा है।
पंत के ऊपर संजीव गोयनका ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी और उनको 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। अब पंत का प्रदर्शन कह रहा है कि उनको इतनी बड़ी रकम में नहीं लेना चाहिए था। खुद संजीव गोयनका भी सोच रहे होंगे कि बिड करते समय उनसे गलती हो गई है।
केएल राहुल के जाने से लखनऊ में कप्तान की जगह खाली हुई थी और संजीव गोयनका ने पंत के ऊपर दांव लगाया। इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा। अब देखने यह होगा कि क्या अगले सीजन भी पंत को इतनी ही रकम देकर टीम में रखा जाएगा?












Click it and Unblock the Notifications