IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा झटका, ऋषभ पंत टेस्ट सीरीज से बाहर! चोट के चलते 6 हफ्ते का ब्रेक

England vs India 4th Test: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट लगने के बाद लंबे समय तक मैदान से बाहर होने की खबर थी, लेकिन टेस्ट के दूसरे दिन छठा विकेट गिरने के बाद मैदान में पंत की मौजूदगी ने सभी को हैरान कर दिया।

टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में पंत के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें गोल्फ कार्ट में मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

चोटिल होने के बाद भी मैदान पर लौटे ऋषभ पंत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकेटकीपर बल्लेबाज को कथित तौर पर 6 हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई थी, जिसका मतलब था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट या सीरीज के अंतिम मैच में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन दूसरे ही दिन उन्होंने मैदान में आकर फैंस को चौंका दिया।

Rishabh Pant

इंडियन एक्सप्रेस ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, 'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर का पता चला है और वह छह हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हैं। मेडिकल टीम यह देखने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पेन रिलीफ मेडिसिन लेकर फिर से बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें चलने के लिए अभी भी सहारे की जरूरत है और उनकी बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम दिख रही है।'

इस स्थिति का मतलब है कि ध्रुव जुरेल मैनचेस्टर टेस्ट के बाकी बचे मैचों में पंत की जगह विकेटकीपिंग करेंगे। हालांकि, जुरेल मौजूदा मैच में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, जिससे टीम इंडिया के पास एक बल्लेबाज कम हो जाएगा।

कब खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मैच?
सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। नीतीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी पहले से ही चोटों से जूझ रहे हैं, जिससे टीम का बैलेंस बिगड़ गया है।

पंत की चोट पर क्या बोले रिकी पोंटिंग?
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत के साथ काम कर चुके रिकी पोंटिंग को बुधवार को जब विकेटकीपर बल्लेबाज को मैदान से बाहर ले जाया गया, तो उन्हें फ्रैक्चर का संदेह हुआ था। पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा कि, 'उन्होंने (पंत) मुश्किल से अपना पैर जमीन पर रखा। तुरंत आई सूजन मेरे लिए चिंता का विषय थी। मुझे खुद मेटाटार्सल चोट लगी है, और ये छोटी और नाज़ुक हड्डियां होती हैं। वह उस पर कोई भार नहीं डाल पा रहे थे, यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+