Rishabh Pant आईपीएल से होंगे बाहर! जानिए उनकी फिटनेस को लेकर क्या अपडेट आया
Rishabh Pant: कार एक्सीडेंट के बाद लम्बे समय तक मैदान से दूर रहने वाले ऋषभ पन्त इस सीजन आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं, इस पर संशय बना हुआ था। हालांकि पन्त को फिटनेस के ऊपर काफी मेहनत करते हुए लगातार देखा गया है लेकिन फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना खेलना संभव नहीं होता।
इस बीच ऋषभ पन्त को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के लिए शायद फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऋषभ पन्त आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। वह इस सीजन दिल्ली के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पन्त को फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है और वह आईपीएल में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पन्त को पिछले सप्ताह फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया था।
ऋषभ पन्त इस समय आईपीएल 2024 के लिए शूट में व्यस्त हैं। दिल्ली के दो मैच विशाखापट्टनम में खेले जाने हैं। वहां जाने से पहले ऋषभ पन्त दिल्ली कैपिटल्स के प्री सीजन कैम्प में शामिल हो सकते हैं। वह दिल्ली भी आएँगे और बाद में मुकाबले के लिए विशाखापट्टनम के लिए उड़ान भरेंगे।
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स और आईपीएल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आने वाले समय में उनकी फिटनेस और खेलने को लेकर चीजें साफ़ हो सकती हैं। पन्त के आने से दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications