1 टेस्ट में 2 शतक! Rishabh Pant ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings, Rishabh Pant: भारत के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में बल्ले से धमाल मचाने का काम किया। ऋषभ पंत ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दो शानदार शतक लगाकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नया मुकाम हासिल किया है। पंत अब टेस्ट बल्लेबाज़ों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग है।

ऋषभ पंत को रैकिंग में मिला बड़ा फायदा (ICC Test Rankings, Rishabh Pant)

ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट में पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। वो दुनिया के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बने हैं जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दो शतक जमाए। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने किया था। इस मैच में भले ही भारत को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के चलते कई भारतीय खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा मिला है।

Rishabh Pant 1

शुभमन गिल को भी मिला बड़ा फायदा

भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने भी पहली पारी में शतक जड़कर पांच स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाज़ों की रैंकिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक और पांच विकेट झटककर अपनी नंबर 1 की पोज़िशन को बरकरार रखा है।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी किया कमाल

इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट, जिन्होंने 62 और 149 रनों की पारियां खेलीं और "प्लेयर ऑफ द मैच" बने, वह पांच स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ओली पोप और जेमी स्मिथ ने भी रैंकिंग में अच्छी उछाल दर्ज की है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अभी भी टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में नंबर 1 बने हुए हैं, जबकि उनके साथी हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ हुए टेस्ट मैच के बाद मुशफिकुर रहीम और नजमुल शंटो ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+