Sanju Samson या Rishabh Pant? टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI में रोहित किसे देंगे मौका

T20 World Cup 2024, Sanju Samson vs Rishabh Pant: अगले महीने से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस साल होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेने जा रही है। वर्ल्ड कप 4 जून से 30 जून के बीच खेला जाएगा। आईसीसी ने 20 टीमों के चार अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा है। हर ग्रुप में 5 टीमों को जगह दी गई है।

भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम करना चाहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में कई धुरंधरों को शामिल किया गया है।

Rishabh Pant 1

किसे मिलेगा पहले मौका

लंबे समय से भारतीय टीम से चोट के कारण दूर रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह दी गई है। ऋषभ पंत के अलावा दूसरे विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन भी टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में भी दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से किस खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी।

सैमसन पर पंत का पलड़ा भारी

क्रिकेट के कई दिग्गजों की मानें तो ऋषभ पंत का पलड़ा संजू सैमसन पर भारी दिखाई पड़ता है। ऋषभ पंत को टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में पहले जगह दी जा सकती है। इसकी दो बड़ी वजह है। पहली वजह ऋषभ पंत लो मिडिल ऑर्डर में आकर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं दूसरी वजह उनका बाएं हाथ का बल्लेबाज होना है।

पंड्या-पंत होंगे फिनिशर

ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई प्रोपर बल्लेबाज बाएं हाथ का नहीं होगा। रविंद्र जडेजा के रूप में एक ऑप्शन जरूर है। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शिवम दुबे का चयन भी किया गया है। लेकिन हार्दिक पंड्या की मौजूदगी में शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शायद ही खेलने का मौका मिल पाए। भारतीय टीम ने रिंकू सिंह को वर्ल्ड कप के लिए अपने साथ नहीं जोड़ा है। ऐसे में भारत के लिए हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को ही फिनिशर की भूमिका निभानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+