Rishabh Pant ने पैसों के लिए छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स? कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

Rishabh Pant, Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी से बाहर करने का कारण पैसा नहीं था। इस बयान ने कई क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था, क्योंकि पंत को लेकर टीम में कई सवाल उठ रहे थे।

हेमंग बदानी ने खोला राज

अब DC के नए कोच हेमंग बदानी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली कैपिटल्स पंत को बनाए रखना चाहती थी, लेकिन पंत ने खुद ही नीलामी में जाने का फैसला किया था। बदानी के अनुसार फ्रेंचाइजी की इच्छा थी कि पंत टीम में बने रहें, लेकिन पंत ने अपने करियर को नए दिशा में ले जाने के लिए नीलामी का रास्ता चुना।

Rishabh Pant 1

पंत ने छोड़ा टीम का साथ

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छे प्रदर्शन किए थे और पंत की फिटनेस और भविष्य के लिए टीम की योजनाएं भी अहम थीं। पंत का बाहर जाना दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन उनके इस निर्णय के बाद फ्रेंचाइजी को नये खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम को मजबूत करने का अवसर भी मिला। पंत के फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के आने वाले सीजन पर क्या असर पड़ेगा और उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी टीम में अपनी पहचान बनाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

पंत को मिले 27 करोड़

बदानी ने पंत की आईपीएल नीलामी में मिली राशि पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंत को लगता था कि उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों के लिए निर्धारित अधिकतम राशि 18 करोड़ रुपये से अधिक मिल सकती है, और ऐसा ही हुआ। क्योंकि उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले। बदानी ने इसे पंत के लिए एक अच्छा अवसर बताया, उन्होंने कहा कि पंत एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, और उनकी टीम को उनकी कमी खलेगी।

दूसरी तरफ ऋषभ पंत ने वीडियो में कहा था कि मेरे रिटेंशन का मतलब पैसे से नहीं था। इससे यह साफ होता है कि उनके लिए पैसे से अधिक अन्य कारण महत्वपूर्ण रहे होंगे, जिनकी वजह से उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के साथ बने रहने का फैसला नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+