'आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, महादेव आपको ठीक कर देंगे', फैंस और सहवाग ने मांगी पंत की सलामती की दुआ

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था।

Rishabh Pant Car Accident

Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने आवास लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। कार एक्सीडेंट में पंत बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। उन्हें पास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पंत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

सहवाग ने पंत को लेकर किया ट्वीट

ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी पंत को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि प्रिय पंत बहुत ही जल्दी स्वस्थ हो जाओ। इसके अलावा क्रिकेट फैंस भी लगातार ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

पंत को लगी है गंभीर चोट

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऋषभ के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टर की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिश्यली जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पंत की कार की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा काफी भायनाक रहा होगा। पंत की मौजूदा हालत को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह अब लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे।

आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, महादेव आपको ठीक कर देंगे

सोशल मीडिया पर एक फैंस ने पंत को लेकर लिखा कि आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं, महादेव आपको ठीक कर देंगे। वहीं एक फैन ने लिखा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट अत्यंत ही दुखद है| हम सब पंत के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। एक फैन ने लिखा कि पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अत्यंत दुःखद है। दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, मैं बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ऐसा माना जा रहा है कि कोहरे के चलते ये हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+