ऋषभ पंत ने तोड़ दिया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, बनाया 94 सालों के भारतीय टेस्ट इतिहास का धांसू कीर्तिमान

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में मैदान पर वापसी करते ही भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी या न्यूट्रल मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पंत ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हासिल की। उनके नाम अब विदेशी और न्यूट्रल टेस्ट मैचों में 2500 से ज्यादा रन हो गए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 41.68 का रहा है। उन्होंने एमएस धोनी के 2496 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

Rishabh Pant

धोनी को पीछे छोड़ पंत बने नंबर वन

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल एमएस धोनी लंबे समय तक इस रिकॉर्ड पर काबिज थे, अब पंत टॉप पर हैं। विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने 2496 रन बनाए थे। इस सूची में फारुख इंजीनियर 1209 रन के साथ तीसरे, सैयद किरमानी 1109 रन के साथ चौथे और किरण मोरे 901 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

चोट के बाद पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे पंत

पंत के लिए कोलंबो टेस्ट का पहला दिन हालांकि बिल्कुल आसान नहीं रहा था। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक शॉर्ट गेंद उनके बाएं हाथ पर जा लगी थी। पंत गेंद को स्क्वायर के पीछे खेलने की कोशिश में चूक गए और गेंद सीधे उनके हाथ से जा टकराई।

गेंद लगने के बाद पंत काफी दर्द में नजर आए। भारतीय टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनके हाथ पर पहले आइस पैक लगाया गया। इसके बाद हाथ पर टेप भी बांधी गई, लेकिन परेशानी कम नहीं हुई।

पंत उस समय सिर्फ 15 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की पारी के 58वें ओवर में वह फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए और रिटायर्ड हर्ट हो गए। आज वापस आने के बाद पंत के बल्ले से कोहराम देखने को मिला, हाथ में सूजन के बावजूद वह खेले और धाकड़ फिफ्टी जमा डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+