Rishabh Pant का धमाकेदार शतक, धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त, इंग्लैंड में नया इतिहास रच डाला!

Rishabh Pant Creates History: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह शतक बेहद मुश्किल हालात में बनाया, जब टीम को एक मजबूत साझेदारी की सख्त जरूरत थी। यह पंत का सातवां टेस्ट शतक है और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड (Rishabh Pant Creates History)

ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अपने करियर में 6 टेस्ट शतक लगाए थे। पंत का यह कारनामा उन्हें भारत के टेस्ट इतिहास में एक खास मुकाम पर ले जाने का काम किया है। पंत की यह पारी सिर्फ आंकड़ों में ही नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत और जज्बे को भी बताती है।

Rishabh Pant 1

विदेशी सरजमीं पर रहा है दमदार प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने इनमें से कई शतक विदेशी सरजमीं पर कठिन परिस्थितियों में बनाए हैं, जिससे उनकी पारियों का मूल्य और भी बढ़ जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी आक्रामक शैली ने उन्हें भारत के सबसे खतरनाक टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज़ों में शुमार कर दिया है।

146 गेंदों में पूरा किया शतक

इस शतक के साथ ही पंत विदेशी सरज़मीं पर सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। यह उपलब्धि उनके टेस्ट करियर और भारतीय क्रिकेट दोनों के लिए गर्व का पल है। लीड्स की पिच पर जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ों ने मुश्किलें खड़ी कीं, वहां पंत ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। उन्होंने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी तेज़, आत्मविश्वास से भरी और समझदारी से खेली गई थी।

पंत के लिए यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में चौथा शतक है। उनका यह प्रदर्शन साबित करता है कि वह सिर्फ सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में ही नहीं, बल्कि टेस्ट जैसे कठिन प्रारूप में भी कमाल कर सकते हैं। इस शतक के साथ ही पंत ने एक बार फिर यह बता दिया है कि वह आज के दौर के सबसे खतरनाक और भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं। यह पारी उनके करियर की एक और सुनहरी उपलब्धि बन गई है और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास जगह बना चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+