IPL Auction 2024: ऋषभ पंत ने ऑक्शन में बैठे-बैठे रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले कप्तान
IPL Auction 2024: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान डीसी टीम निदेशक सौरव गांगुली और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ उपस्थित नजर आए। 25 साल के पंत ने दुबई ऑक्शन में बैठे-बैठे इतिहास रच दिया, और यहां एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
कप्तान ऋषभ पंत ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले पहले मौजूदा कप्तान बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने बोली भी लगाई। दिल्ली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पंत ने अपने हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि वह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं, और वे अब शत प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की राह पर हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

आईपीएल के एक्स अकाउंट पर पहली बार आईपीएल नीलामी में भाग लेने पर पंत का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जोकि फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, जहां पंत ने कहा कि वह हमेशा नीलामी में भाग लेने के बारे में सोचते थे लेकिन यह नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी साकार हो जाएगा।
🌟 struck at the #IPLAuction ft. Spidey Pant 🕸️#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/iDkripAjav
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 20, 2023
ऑक्शन से पहले पंत ने कहा कि, 'मैं सोचता था कि किसी दिन मैं किसी टीम की मदद करने के लिए टेबल पर बैठूंगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं। फैंस से बहुत सारा प्यार और उम्मीद है कि नीलामी में हमें वह मिलेगा जो हम चाहते हैं।'
One for the love of our fans, with our beloved #RP 🫶#YehHaiNayiDilli | @RishabhPant17 pic.twitter.com/CnIPIwRElq
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 19, 2023
दरअसल, पंत को आईपीएल 2024 से पहले डीसी के कप्तान के रूप में नामित किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने आईपीएल 2023 में उनकी जगह ली थी, क्योंकि पंत चोटों से जूझ रहे थे। आईपीएल 2024 के मैच शुरू होने तक पंत की फिटनेस सबसे अच्छी होने की संभावना है। उस भयानक दुर्घटना और रिकवरी को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'जिस तरह की दुर्घटना मेरे साथ हुई, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं जीवित हूं। यह काफी चुनौतीपूर्ण था।' शुरुआत में बहुत दर्द हुआ, लेकिन वहां से अब तक की यात्रा को देखते हुए, सब कुछ ठीक चल रहा है।'
Stop everything and watch this interview 📽️
Presenting Rishabh Pant whos going to be on the #DC auction table for the first time EVER 🤗
P.S - We are so happy to see Rishabh BACK 🥹#IPL | @RishabhPant17 | @DelhiCapitals pic.twitter.com/4j6TWIrZsf
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023
आईपीएल 2024 नीलामी में खरीदे गए सीएसके के खिलाड़ी
आईपीएल 2024 नीलामी में सीएसके ने सबसे ज्यादा पैसे डेरिल मिशेल पर खर्च किए। सीएसके ने मिशेल को 14 करोड़ रुपए की मोटी रकम पर साइन किया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा, जबकि रचिन रवींद्र (1.8 करोड़ रुपये), समीर रिजवी (8.40 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (2 रुपये) करोड़), और अवनीश राव अरवेली (20 लाख रुपये) पर भी टीम ने अच्छी खासी रकम खर्च की।
सीएसके आईपीएल 2024 टीम
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।












Click it and Unblock the Notifications