Rishabh Pant को लेकर BCCI ने दी बड़ी खुशखबरी! मोहम्मद शमी के फैंस होंगे मायूस, जानें वजह
IPL 2024, Rishabh Pant: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को राहत की खबर मिली है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज फिट घोषित करार दे दिए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किया है।
14 महीने बाद होगी वापसी
30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से अपने घर जाते समय रुड़की में ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। ऋषभ पंत लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। करीब 14 महीने बाद अब वह एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं। ऋषभ पंत इस कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। जिससे रिकवरी करने में उन्हें अच्छा खासा समय लगा है।

मोहम्मद शमी हुए बाहर
12 मार्च यानी कि मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी अपडेट दी है। ऋषभ पंत के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण और मोहम्मद शमी की फिटनेस पर भी बीसीसीआई ने अपडेट जारी किया है। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को फिट करार दिया है। जबकि मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा इस सीजन आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
पंत को लेकर कही ये बात
बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड के रुड़की के पास सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने तक रिकवरी प्रोसेस से गुजरने वाले ऋषभ पंत को अब आईपीएल 2024 के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है। वह इस सीजन आईपीएल खेलते नजर आएंगे।
ऋषभ होंगे दिल्ली के कप्तान!
ऋषभ पंत के फिट होने से दिल्ली की टीम को भी जबरदस्त फायदा पहुंचेगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीजन कप्तान का ऐलान नहीं किया है। पिछले सीजन ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वार्नर ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन ऋषभ पंत की वापसी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह एक बार फिर से बतौर कप्तान दिल्ली के लिए खेल सकते हैं।
आईपीएल में ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल की तरफ से उन्होंने कई मैच विनिंग पारियां खेली है। साल 2024 में भी ऋषभ पंत की कोशिश दिल्ली के लिए दमदार प्रदर्शन करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications