Rishabh Pant ने इस तरह चलती कार से कूद कर बचाई अपनी जान, हिम्मत देख आप भी करेंगे सलाम
Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। हालांकि, इस एक्सीडेंट के बाद अब वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Rishabh Pant Car Accident: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय...यह कहावत भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सच कर दिखाया है। ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया है। इस एक्सीडेंट की वजह से वह अब लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं।
पंत की कार जलकर हुई खाक
ऋषभ पंत के साथ इतनी भायनक एक्सीडेंट को देखकर कई फैंस शॉक्ड हैं। इतनी खतरनाक एक्सीडेंट में जान बच पाना मुश्किल होता है। एक्सीडेंट कितनी भयानक थी इसका अंदाजा ऋषभ पंत की कार को देखकर ही लगाया जा सकता है। पंत की कार आग में जलकर खाक हो गई है। इसके बावजूद पंत सही सलामत हैं, इसे किसी चमत्कार से कम नहीं कहा जा सकता।
एक्सीडेंट होते ही पंत ने दिखाई बहादुरी
ऋषभ पंत ने सही समय पर कार का शीशा तोड़ा और बाहर कूद गए। जिस कारण वह अपनी जान बचाने में कामयाब हो सके। एक्सीडेंट के वक्त पंत ने अपने दिमाग पर कंट्रोल बनाए रखा और सही समय पर सही निर्णय लिया। पंत की इस बहादुरी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सलाम ठोक रहे हैं। इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें कार तेजी के साथ पलटती हुई नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पंत की इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंत के तमाम चाहने वाले उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऋषभ पंत की एक्सीडेंट की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट के दिग्गजों ने उनके लिए सलामती की दुआ मांगी है। इतनी भयानक एक्सीडेंट को मात देने के बाद पंत फिलहाल ठीक हैं। पंत के माथे पर कुछ चोटें आईं, घुटने के पास लिगामेंट फट गया और उनकी पीठ पर खरोंच आ गई है। लेकिन वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications