ऋषभ पंत ने सरेआम आकर मांगी देश से माफ़ी, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में हार का किया जिक्र, फैन्स ने ठोका सलाम
Rishabh Pant: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना की जा रही है। गौतम गंभीर से लेकर हर खिलाड़ी को कोसा जा रहा है। फैन्स में निराशा देखने को मिली है। इस बीच ऋषभ पंत सामने आए हैं।
गुवाहाटी टेस्ट मैच में पंत ही टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे और वह माफ़ी मांगने के लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत ने माफ़ी मांगते हुए एक बड़ा लेटर पोस्ट किया है।

पंत ने लिखा कि इस सच से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि पिछले दो हफ्तों में हमने उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, जितना हमें खेलना चाहिए था। एक टीम और व्यक्तिगत रूप से हम हमेशा सर्वोच्च स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं और करोड़ों भारतीयों के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते हैं।
माफ़ कीजिए, इस बार हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, लेकिन खेल आपको सीखने, समझने, बदलने और आगे बढ़ने का मौका देता है। एक टीम के रूप में भी और व्यक्तिगत रूप से भी। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।
पंत ने यह भी लिखा कि हमें पता है कि यह टीम क्या कर सकती है, और हम कड़ी मेहनत करेंगे, फिर से एकजुट होंगे, दोबारा फोकस करेंगे और रीसेट होकर और भी मजबूत व बेहतर बनकर लौटेंगे। एक टीम के तौर पर और व्यक्तिगत रूप से भी। आपके अटूट समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद!
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारत को टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली, 408 रनों से हार के बाद लोगों ने टीम की काफी आलोचना की है, इसे देखते हुए पंत खुद माफ़ी मांगने के लिए आगे आए।












Click it and Unblock the Notifications