VIDEO: धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगा रहे हैं ऋषभ पंत, गेंदबाज को दिखा दिए दिन में तारे

एशिया कप (Asia Cup) के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत को कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक पर टीम ने भरोसा जताया।

नई दिल्ली, 31 अगस्त। एशिया कप (Asia Cup) के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत को कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी। पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक पर टीम ने भरोसा जताया। हालांकि, भारतीय टीम के इस फैसले पर क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गजों ने सवाल भी खड़े किए। क्योंकि ऋषभ पंत भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में लगातार रन बनाते आ रहे हैं।

नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं पंत

नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं पंत

भारत और हांगकांग के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से पहले ऋषभ पंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋषभ पंत नेट पर लंबे-लंबे छक्के लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान पंत ने धोनी का ट्रेडमार्क शॉट भी लगाया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट की शुरुआत की थी।

पंत ने हेलीकॉप्टर शॉट जड़ सबको चौंकाया

पंत ने हेलीकॉप्टर शॉट जड़ सबको चौंकाया

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दीपक चाहर की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया। गेंद फेंकने से पहले दीपक चाहर को भी अंदाजा नहीं था कि पंत ऐसा कोई श़ॉट लगाने वाले हैं। यह पहला मौका भी नहीं था जब पंत ने धोनी के सिग्नेचर शॉट की कॉपी की है। इससे पहले भी उन्होंने आईपीएल सहित पिछले कई मैचों में कई बार 'हेलीकॉप्टर शॉट' लगाने का कारनामा किया है।

पंत के बाहर होने से कई दिग्गज थे हैरान

पंत के बाहर होने से कई दिग्गज थे हैरान

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम सहित कई पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के पंत के बजाय कार्तिक के साथ जाने के विकल्प को गलत ठहराया था। स्पोर्ट्स 18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' पर करीम ने कहा कि मैं हैरान था क्योंकि मैं दिनेश कार्तिक की जगह पंत को टीम में शामिल करना बेहतर समझता हूं। मुझे हमेशा लगता था कि हमें आगे देखने की जरूरत है।

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे पंत

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे पंत

ऋषभ पंत को रविवार, 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लाइनअप से हटा दिया गया था। कप्तान के इस फैसले ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को भी हैरान कर दिया। पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी गई। हालांकि, पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि हांगकांग के खिलाफ दिनेश कार्तिक और पंत में से किसे टीम में जगह दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+