ऋषभ पंत का IPL बाहर होना तय! इन 4 खिलाड़ियों में से कोई हो सकता है दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स को न सिर्फ नया कप्तान खोजना होगा बल्कि एक विकेटकीपर की भी तलाश करनी होगी। हालांकि दिल्ली की टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पंत की जगह कप्तानी और विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

Delhi Capitals

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं। शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त उनकी मर्सिडीज कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई थी और फिर बाद में पंत की कार में आग लग गई। इस भीषण सड़क हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें कई इंटरनल इंजरी भी हुई हैं, जिसके कारण वो लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। इस एक्सीडेंट की वजह से ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से भी बाहर हो सकते हैं और ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को अगले सीजन के लिए नया कप्तान खोजना होगा।

इनमें से कोई हो सकता है DC का अगला कप्तान

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स को न सिर्फ नया कप्तान खोजना होगा बल्कि एक विकेटकीपर की भी तलाश करनी होगी। हालांकि दिल्ली की टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पंत की जगह कप्तानी और विकेटकीपिंग कर सकते हैं। कप्तानी के लिए दिल्ली कैपिटल्स में चार खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे हैं जो पंत की जगह कप्तान बनाए जा सकते हैं। इनमें डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श और मनीष पांडे का नाम शामिल है। वहीं विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर एकमात्र फिल साल्ट का नाम है।

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक होंगे। वॉर्नर के पास आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लंबे समय तक कप्तानी करने का अनुभव है। वॉर्नर 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे और उनकी टीम ने उसी साल खिताब जीता था। वहीं डेविड वॉर्नर इस वक्त जबरदस्त लय में भी हैं।

पृथ्वी शॉ

ऋषभ की जगह अगर दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी किसी भारतीय को कप्तान बनाने की सोच रही है तो पृथ्वी शॉ का नाम सबसे आगे रहने वाला है। पृथ्वी भारत की अंडर -19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे हैं। 23 साल के पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में तो अभी तक किसी टीम की कप्तानी नहीं की है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वो मुंबई के कप्तान रहे हैं। उन्होंने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में जीत के साथ-साथ 2021-22 रणजी ट्रॉफी में उपविजेता टीम का नेतृत्व किया।

मिचेल मार्श

पृथ्वी शॉ की तरह मार्श ने इससे पहले आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी नहीं की है, लेकिन वह आईपीएल 2023 में अपनी कप्तानी की शुरुआत कर सकते हैं। 31 साल के इस ऑलराउंडर के पास ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की अगुवाई करने का अनुभव है। 2010 के संस्करण में एक खिताबी जीत के लिए और ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में टीमों का नेतृत्व किया।

मनीष पांडे

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले हफ्ते आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में मनीष पांडे को 2.4 करोड़ रुपये में साइन किया। वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की कप्तानी कर चुके हैं। मनीष पांडे आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो 15 साल से ही आईपीएल खेल रहे हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+