Rinku Singh Facebook Account Hacked: रिंकू सिंह को हो गया भारी नुकसान? क्रिकेटर का अकाउंट किसने किया हैक?
Rinku Singh Facebook Account Hacked: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) एक बड़ी साजिश का शिकार हो गए हैं। अलीगढ़ के रहने वाले 'फिनिशर का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि रिंकू को इसकी भनक तब लगी जब वो क्रिकेट के मैदान पर व्यस्त थे। अब इस मामले में पुलिस और साइबर सेल ने मोर्चा संभाल लिया है।

कैसे हुआ इस 'साजिश' का खुलासा?
अलीगढ़ के एसएसपी (SSP) नीरज कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह ने खुद उन्हें फोन कर सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की सूचना दी थी। क्रिकेटर के भाई, सोनू सिंह ने बुधवार को शहर के साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महीनों तक नहीं देखा अकाउंट
पुलिस के मुताबिक, रिंकू सिंह अपने बिजी क्रिकेट शेड्यूल के कारण पिछले कई महीनों से अपना फेसबुक अकाउंट एक्टिवली नहीं देख रहे थे। इसी का फायदा उठाकर हैकर्स ने सेंधमारी कर दी।
क्या हुआ है कोई बड़ा नुकसान?
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हैकिंग के पीछे का मकसद क्या था। एसएसपी नीरज कुमार ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट से कोई पैसों की हेराफेरी (Financial Fraud) हुई है या नहीं। साइबर सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हैकर्स ने अकाउंट का इस्तेमाल किसी गलत गतिविधि या आपत्तिजनक पोस्ट के लिए तो नहीं किया। पुलिस अब उस 'डिजिटल फुटप्रिंट' को ट्रैक कर रही है, जहां से इस अकाउंट में सेंध लगाई गई है।
अलीगढ़ पुलिस का एक्शन मोड
एसएसपी ने बताया कि साइबर क्राइम सेल ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हैकिंग कब हुई, इसकी सटीक टाइमिंग का पता लगाया जा रहा है। रिंकू सिंह के फैंस को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है कि वे उनके फेसबुक अकाउंट से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें।












Click it and Unblock the Notifications