'आपको इनसे प्यार होगा, मुझे तो मोहब्बत है', रिंकू सिंह ने सरेआम कही दिल की बात, शेयर की खास तस्वीर

Rinku Singh Instagram Post: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए 13 करोड़ में रिटेन किया है। पिछले सीजन तक रिंकू सिंह की सैलरी महज 55 लाख रुपये थी। लेकिन अब रिंकू सिंह को हर सीजन के लिए सीधे 13 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। रिंकू सिंह ने रिटेन होने के बाद अपनी खुशी भी जाहिर की थी। रिंकू सिंह ने शनिवार यानी 2 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

रिंकू सिंह ने कही दिल की बात

बॉलीवड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फैंस और बॉलीवुड हस्तियां लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान को रिंकू सिंह ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। रिंकू ने एसआरके को लेकर लिखा कि आपको इनसे प्यार होगा, मुझे तो मोहब्बत है। जन्मदिन की शुभकामनाएं सर। हमेशा दुनिया भर में प्यार और खुशी फैलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। लव यू सर।

Rinku Singh 1

क्या रिंकू बनेंगे कप्तान

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2024 में केकेआर के चैंपियन बनने के बाद अपने वेतन को 55 लाख रुपये से 13 करोड़ रुपये तक बढ़ते हुए देखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स से श्रेयस अय्यर के जाने के बाद रिंकू सिंह को कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। अगर रिंकू सिंह केकेआर के लिए कप्तानी करते नजर आते हैं तो इससे हैरानी नहीं होगी।

केकेआर में मिली नई पहचान

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर काफी दिलचस्प और सफल रहा है। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए किया। साल 2022 में, उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण मैचों में तेज रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 2023 में, उन्होंने अंतिम ओवरों में बड़े स्कोर करने की अपनी क्षमता को साबित किया, जिसमें उन्होंने कुछ यादगार फिनिश किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+