Rinku Singh को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम इंडिया से आया बुलावा, क्या करेंगे डेब्यू!
Rinku Singh, Latest News: 7 मार्च यानी कि गुरुवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आखिरी मुकाबले को जीतकर भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे।
टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू आएंगे नजर
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम की तरफ से बुलावा आया है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फोटो शूट के लिए रिंकू सिंह को बुलाया गया। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड की टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ देखा गया। कोच ब्रेंडन मैकुलम आईपीएल में केकेआर का हिस्सा हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए होने वाले फोटोशूट में रिंकू सिंह की मौजूदगी ने उनके खेलने की संभावनाओं को बढ़ा दिया है।

भारत के नए फिनिशर हैं रिंकू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह को भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है। रिंकू सिंह ने टी-20 फॉर्मेट में अपने आप को कई बार साबित किया है। अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले रिंकू टी-20 वर्ल्ड कप में भी धमाका कर सकते हैं। रिंकू सिंह को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिला था। भारत के लिए 15 टी-20 मैचों में उनके बल्ले से 356 रन निकले हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो अर्धशतक भी निकले हैं।
क्या टेस्ट में भी होगा डेब्यू
टी-20 के अलावा रिंकू सिंह वनडे में भी भारत की तरफ से डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने दो वनडे मुकाबले में 55 रन बनाए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बातें भी निकाल कर सामने आ रही है कि धर्मशाला में होने वाले पांचवें टेस्ट में रिंकू सिंह डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए टीम में रिंकू सिंह का नाम नहीं है। ऐसे में उनके खेलने की संभावना कम ही लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications