रिंकू सिंह के तूफ़ान में उड़ गए गेंदबाज, छक्कों की बारिश कर जड़े 176 रन, खटखटाया टेस्ट टीम का दरवाजा
Rinku Singh: रिंकू सिंह सफेद गेंद क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के शानदार फिनिशर भी हैं। हालांकि रेड बॉल क्रिकेट में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिल पाई हैं। उसी के लिए वह रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और एक बड़ा शतक जमाया है।
उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके पास लंबी, टिकाऊ और मैच जिताऊ पारियां खेलने का धैर्य और क्लास दोनों है। तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे महत्वपूर्ण मुकाबले में जब उत्तर प्रदेश की टीम शुरुआती झटकों से जूझ रही थी और उसके प्रमुख बल्लेबाज़ सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे, तब रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला।

उन्होंने न केवल विकेट गिरने के सिलसिले को रोका, बल्कि एक ऐसी जवाबी पारी खेली जिसने मैच का रुख पूरी तरह से पलट दिया। रिंकू ने 176 रनों की एक शानदार मैराथन पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला। यह उनका इस रणजी सीज़न का लगातार दूसरा फर्स्ट-क्लास शतक है, जो दिखाता है कि वह टी20 फॉर्मेट से टेस्ट फॉर्मेट की मांग के अनुसार खुद को सफलतापूर्वक ढाल रहे हैं।
Rinku Singh ने किया टीम का बचाव
रिंकू सिंह की पारी के कारण उत्तर प्रदेश की टीम फॉलोऑन टालने में सफल रही। अपनी पारी में उन्होंने 247 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 6 शानदार छक्के जमाए। रिंकू के अलावा यूपी के लिए शिवम मावी ने फिफ्टी जमाई और टीम का स्कोर 460 रनों तक पहुंचा दिया।
Rinku Singh ने खटखटाया टीम का दरवाजा
रिंकू सिंह की यह 176 रनों की पारी उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, जो उन्हें एक 'टी20 स्पेशलिस्ट' से 'ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी' बनने की ओर ले जाएगी। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया में आने के लिए दरवाजा खटखटा दिया है लेकिन फ़िलहाल तो टीम इंडिया में उनकी जगह बनती हुई नज़र नहीं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications