'उन्होंने इंस्टाग्राम पर', कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की बातचीत? दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी!

Rinku Singh Shares Love Story: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के फाइव स्टार होटल में भव्य समारोह के साथ 8 जून 2025 को सगाई की थी। दोनों की शादी पहले 19 नवंबर को वाराणसी में प्रस्तावित थी, जोकि बाद में रिंकू के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के चलते फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित हो गई। क्रिकेटर ने इस बीच अब प्रिया सरोज के साथ अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले रिंकू आईपीएल में छा जाने के बाद से किसी के साथ संभावित संबंधों की अफवाहों से घिरे नहीं रहे हैं। इसलिए, उनकी सगाई की खबर फैंस के लिए चौंकाने वाली थी।

Rinku Singh with Priya Saroj

कब शुरू हुई थी रिंकू और प्रिया की मुलाकात
एक इंटरव्यू में रिंकू ने समाजवादी पार्टी की नेता प्रिया सरोज से मुलाकात के पीछे की कहानी का खुलासा किया। रिंकू ने न्यूज24 से बातचीत में कहा कि, 'यह 2022 में कोविड के दौरान शुरू हुआ जब आईपीएल मुंबई में था।'

प्रिया की फोटो पर दिल हार बैठे रिंकू सिंह
क्रिकेटर ने बताया कि, 'मेरा एक फैन पेज था जिसने प्रिया की अपने गांव में मतदान के बारे में एक तस्वीर डाली थी। प्रिया की बहन तस्वीरें और वीडियो शूट करती है, इसलिए मुझे लगता है कि उसने मदद के लिए फैन पेज से एक तस्वीर डालने के लिए कहा था। मैंने तस्वीर देखी और मुझे वह पसंद आई। मुझे लगा कि वह मेरे लिए एकदम सही है। मैंने उसे मैसेज करने के बारे में सोचा, लेकिन फिर मुझे लगा कि यह सही नहीं होगा।'

क्रिकेटर ने किया पहले मैसेज का खुलासा
रिंकू ने बताया कि उन्होंने प्रिया को तभी मैसेज किया जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरें लाइक कीं। क्रिकेटर ने आगे बताया कि, प्रिया ने मेरी कुछ तस्वीरें लाइक कीं। फिर मैंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया, और इस तरह ये सब शुरू हुआ। फिर हम बातें करने लगे।

'2022 से प्यार का एहसास होने लगा'
रिंकू ने बताया कि, एक-दो हफ्ते में हम लोग नियमित रूप से बातें करने लगे। दोनों की मोहब्बत का आलम अब ये था कि रिंकू सिंह मैच से पहले भी प्रिया से बातें करने लगे। और फिर उन्हें 2022 से प्यार का एहसास होने लगा।'

अब दोनों के बीच नहीं होती पहले जितनी बातचीत
क्रिकेटर ने कहा कि प्रिया के सांसद बनने के बाद से दोनों के बीच कोई बदलाव नहीं आया है, हालांकि उन्होंने यह भी माना कि आजकल वे एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं कर पाते। केकेआर के स्टार बल्लेबाज ने आगे बताया कि, 'ऐसा कोई बदलाव नहीं आया है; बस शुरुआत में हम खूब बातें करते थे, लेकिन अब यह काफी कम हो गया है।

प्रिया सरोज के काम के मुरीद हुए रिंकू सिंह
उन्होंने आगे कहा कि, 'वह अपना काम करती हैं, गांवों में जाती हैं, लोगों से बात करती हैं और उनकी मदद करती हैं; साथ ही संसद भी है, लेकिन उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह एक नेता के तौर पर यह सारा काम खुद करें। अगर आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि वह कितना काम करती हैं। वह सुबह जाती हैं, रात को वापस आती हैं, इसलिए हमें बात करने का ज्यादा समय नहीं मिलता और हम सिर्फ रात में ही बात करते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+