Rinku Singh: खुल गया राज़! बन्दर ने काटा इसलिए पिच पर तेज भागते हैं रिंकू सिंह
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने कम समय में ही फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना ली है। पिछले आईपीएल में लगातार पांच छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने अपनी टीम केकेआर को जीत दिला दी थी। इस बीच शुभमन गिल ने रिंकू सिंह के तेज दौड़ को लेकर एक अहम खुलासा किया है।
रिंकू सिंह बीसीसीआई टीवी को एक इंटरव्यू दे रहे थे और पीछे आकर शुभमन गिल खड़े हो जाते हैं। रिंकू अपने गेम और अन्य बातों का जिक्र कर रहे थे। इस बीच विकेटों के बीच तेज दौड़ को लेकर भी सवाल आ गया। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही तेज दौड़ता हूं।

जब रिंकू ने कहा कि मैं शुरू से ही तेज दौड़ता हूं तो गिल ने कहा कि हाँ बन्दर ने काटा तभी न? इस पर रिंकू सिंह हँसने लगे। हालांकि वह मुस्कुराने लगे लेकिन उनको बन्दर ने भी काटा था। गिल को यह बात शायद पता थी, उन्होंने पूछा कि कहां काटा था, तब रिंकू ने अपना बायाँ हाथ दिखा दिया।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई घरेलू टी20 सीरीज में रिंकू सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। रिंकू ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धुनाई कर दी। अब वह दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के साथ गए हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम डरबन में अपना पहला मुकाबला रविवार को खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications