रिंकू सिंह ने शाहरुख़ के साथ जाने से कर दिया था मना, आखिर ऐसा क्या हुआ था? हो गया बड़ा खुलासा
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने केकेआर के मालिक शाहरुख खान के साथ हुई उस बातचीत का खुलासा किया है, जब पिछले साल आईपीएल के दौरान हुई थी। रिंकू सिंह ने शाहरुख़ के साथ चार्टर प्लेन में जाने से मना कर दिया था। बाद में खुद शाहरुख़ ने उनसे बात की थी।
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू को स्टैंडबाय प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया था और यूएस जाने के लिए वीजा का काम करवाना था। उस सिलसिले में रिंकू को जाना था। केकेआर के लिए मैच खेलने के बाद वह जाने वाले थे। उस किस्से को रिंकू ने अब बताया है।

Rinku Singh ने बताया किस्सा
रेव स्पोर्ट्ज से बातचीत करते हुए रिंकू सिंह ने कहा कि टीम (केकेआर) रवाना हो चुकी थी और मुझे वीजा के लिए जाना था। शाहरुख़ सर को भी अगले दिन सफर करना था। मैं अकेले ही निकलने को तैयार था, लेकिन सर की सेक्रेटरी पूजा (ददलानी) मैम को शायद मेरी स्थिति के बारे में पता चल गया। उन्होंने मुझे शाहरुख़ सर के साथ जाने के लिए कहा, जिसे मैंने पहले मना कर दिया क्योंकि मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा था।
रिंकू ने कहा कि फिर शाहरुख़ सर ने खुद मुझसे कहा, और उसके बाद मैं मना नहीं कर सका। मैं पहली बार उनकी कार में उनके साथ गया और फिर एक चार्टर्ड फ्लाइट में सफर किया। मेरे लिए वह सीजन अच्छा नहीं जा रहा था, हमने कार में बातचीत की। उन्होंने मुझे मोटिवेट किया और कहा कि हम सभी समान हैं। उनके साथ बिताए गए, वे दो घंटे मेरे लिए काफी अच्छे थे।
बाद में रिंकू सिंह को यूएस जाने का मौका मिला लेकिन वह खेल नहीं पाए। हालांकि टीम इंडिया ने जब वर्ल्ड कप जीता, तो उनको जश्न मनाने का मौका मिला। टीम के साथ उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। 2024 का सीजन अच्छा नहीं जाने के बावजूद रिंकू सिंह को केकेआर ने रिटेन किया था।
Rinku Singh के यूपी टी20 लीग में शतक
रिंकू सिंह फ़िलहाल यूपी टी20 लीग में खेलते हुए अपने बल्ले से धमाका करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक तूफानी शतक भी जमा दिया। वह एशिया कप की भारतीय टीम में शामिल किये गए हैं। एशिया कप में भारतीय टीम अगले महीने यूएई में खेलेगी। रिंकू का धमाल वहां भी देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications