U19 Asia Cup: कौन हैं सौम्य पांडे? 6 साल में ही उठा लिया था बैट-बॉल, अब एशिया कप में कर रहा भारत की उप कप्तानी

Soumya Pandey:अंडर-19 एशिया कप 2023 के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मैच में भारत के लिए ऑलराउंडर विंध्य क्षेत्र सीधी जिले के सौम्य पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अंडर -19 एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में सौम्य पांडे लेफ्ट आर्म स्पिन बोलिंग करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आठ ओवर में उन्होंने मात्र 21 रन दिए। इनकी गेदबाजी का इकोनॉमी रेट भी 2.63 रहा।

Soumya Pandey

विंध्य क्षेत्र के लिए यह गर्भ की बात है कि सीधी जिले का युवा खिलाड़ी भारत के अंडर-19 टीम में ना केवल शामिल हुआ बल्कि वो एशिया कप में उपकप्तान के रूप में अपनी अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रहा है। भारत और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को मैच खेला गया। जिसमें भारत की तरफ से प्लेइंग इलेवन में सौम्य पांडे को भी शामिल किया गया।

उन्होंने अपनी सधी हुई स्पिन गेंदबाजी के चलते अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को बांधे रखा। अफगानिस्तान टीम के द्वारा 50 ओवर के मैच में 173 बनाए गए। इंडिया की टीम ने 37 ओवर में 3 विकेट खोकर 174 रन बनाकर मैच को जीत लिया है। सौम्य पांडे को बैटिंग करने का मौका नहीं मिला।

Soumya Pandey

सौम्य पांडे सीधी जिले के पहले क्रिकेटर खिलाड़ी हैं जिनका सिलेक्शन अंदर-19 इंडिया टीम में हुआ है‌। अभी तक इसके पहले कोई भी खिलाड़ी अंडर-19 टीम में नहीं पहुंचा है। खुशी की बात है कि सौम्य पांडे को एशिया कप के लिए सिलेक्शन किया गया है और वह इंडिया की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी करते हुए आज नजर आए है।

सौम्य क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में तो वहीं उनकी छोटी बहन लोकगीत के क्षेत्र में विन्ध्य और सीधी जिले का नाम रोशन कर अपने परिवार को गौरवान्वित कर रहे हैं।

सौंम्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की शिक्षा रीवा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक से हुई। अंडर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर महज 6 साल से शुरुआत की। 8 साल की उम्र में चयन डीसीए सीधी से अंडर 14 क्रिकेट टीम के लिए रीवा डिविजन के लिए हुआ और वह 9 साल की उम्र से ही एमपीसीए मध्य प्रदेश की अंडर-14 टीम में खेलने लगे। महज 16 साल की उम्र में अंडर 19 क्रिकेट टीम मध्य प्रदेश से खेला। वह मध्यप्रदेश अंडर 19 के कप्तान भी रह चुके हैं।

परिवार का सपोर्ट

भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के उप कप्तान सौम्य बताते हैं, क्रिकेट के प्रति बचपन से ही रुचि थी। वह खिलौने के रूप में बैट और बाल की ही मांग करते थे। उनके चाचा अखिलेश ने बताया कि जब सौम्य 6 साल का था, तो मेरे साथ सीधी गया और नया बैट लेने की जिद करने लगा। मैं उसे एमपी स्पोर्ट्स ले गया तो वहां भी बैट चयन करने लगा।

Soumya Pandey

उसकी बैट पकड़ने की स्टाइल देखकर एमपी स्पोर्ट्स के संचालक प्रवीण द्विवेदी ने कहा था कि इस लड़के की क्रिकेट के प्रति काफी रुचि है। यह इस क्षेत्र में काफी आगे जाएगा। प्रवीण सौम्य पाण्डेय से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने बैट और बाल गिफ्ट कर दिया। अखिलेश के अनुसार, सौम्य सुबह-सुबह उठ कर बॉलिंग करता था और जब भी टीवी में क्रिकेट मैच चलता तो अकेले ही देखता रहता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+