IPL 2025: अब खत्म होगा फ्री का चक्कर! पैसे देकर देख पाएंगे आईपीएल की टक्कर, जेब करनी पड़ेगी ढीली
IPL 2025 free JioHotstar subscription: आईपीएल 2025 से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन की घोषणा की है। इस ऑफर के अनुसार टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर अपने जियो सिम, जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर यूजर्स को 90 दिनों तक का मुफ्त जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन दे रहा है। यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों जियो सिम यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान से रिचार्ज करते हैं।
आईपीएल 2025 फ्री में देखने का प्लान (IPL 2025 free JioHotstar subscription)
इसके अलावा जियो अपने यूजर्स के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का 50 दिनों का फ्री ट्रायल दे रहा है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। इस ऑफर को पाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज प्लान करना जरूरी है। इसके तहत यूजर को प्रतिदिन कम से कम 1.5GB डेटा मिलता है।

नए जियो सिम उपयोगकर्ता को करना होगा ये काम
इसके अलावा नए जियो सिम उपयोगकर्ता 299 रुपये या उससे अधिक के प्लान के साथ नया जियो सिम लेकर उसे एक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं ऐड-ऑन डेटा प्लान के जरिए 17 मार्च से पहले रिचार्ज करने वाले उपयोगकर्ता 100 का ऐड-ऑन पैक खरीदकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
ऑफर के तहत मिलेंगे कई फायदे
90-दिन का निःशुल्क जियो हॉटस्टार एक्सेस पाने के बाद उपयोगकर्ता आईपीएल 2025 के हर मैच को टीवी और मोबाइल पर 4K रिज़ॉल्यूशन में देख सकते हैं। इसके अलावा 50-दिन का निःशुल्क जियोफ़ाइबर या जियोएयरफ़ाइबर ट्रायल लेने वाले उपयोगकर्ता 800+ टीवी चैनल, 11+ OTT ऐप और अनलिमिटेड वाई-फ़ाई सहित हाई-स्पीड इंटरनेट और होम एंटरटेनमेंट का अनुभव कर सकते हैं।
किसे मिलेगा ये ऑफऱ
फ्री जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ता 17 मार्च से 31 मार्च, 2025 के बीच 299 रुपये या उससे अधिक के प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं या नया जियो सिम खरीद सकते हैं। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, यह ऑफ़र उन यूज़र्स के लिए वैध है जो अपने जियो सिम को 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान से रिचार्ज करते हैं। जियोफ़ाइबर यूज़र्स के मामले में, यह ऑफ़र MyJio ऐप या Jio.com वेबसाइट के ज़रिए सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
पहले सबकुछ होता था फ्री
आपको बता दें कि आईपीएल के पिछले दो सीजन तक मैच लाइव देखने के लिए रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, सबकुछ हमेशा फ्री में नहीं मिलता इसलिए अब से आईपीएल देखने के लिए आपको इसकी कीमत चुकानी होगी। हालांकि, इसको ऑफर के तहत इस तरह पेश किया जा रहा है, जिससे यूजर्स की जेब पर इसे रिचार्ज करते समय ज्यादा फर्क न पड़े, क्योंकि मोबाइल तो हर महीने सभी रिचार्ज करते ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications