बड़ी खबर: पंत ने शुरू की बैटिंग और कीपिंग, बुमराह पूरी ताकत से कर रहे हैं बॉलिंग, राहुल-अय्यर भी रेडी
Rehab Update on 5 star Cricketer: बीसीसीआई ने भारत के चोट के बाद रिकवरी कर रहे पांच स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस पर ताजा अपडेट जारी किया है। क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी जल्दी होने जा रही है।
सितंबर 2022 से क्रिकेट एक्शन से बाहर चल रहे बुमराह अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं। ठीक यही स्थिति प्रसिद्ध कृष्णा की है जो बुमराह की तरह बैक इंजरी के चलते लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे थे।

बीसीसीआई ने बताया है कि दोनों गेंदबाज पूरी ताकत के साथ नेट्स में बॉलिंग कर रहे हैं। अब ये दोनों कुछ प्रैक्टिस गेम खेलेंगे, जिसे NCA आयोजित करेगा। ये खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट अकादमी में ही रिहैब कर रहे हैं। इन मैचों में इन खिलाड़ियों की प्रोग्रेस का आकलन करने के बाद ही अंतिम फैसला किया जाएगा।
आईपीएल में घुटने की चोट लगने के बाद बाहर हुए केएल राहुल और पीठ की तकलीक के चलते बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेने के बावजूद बाहर हुए श्रेयस अय्यर ने भी बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अय्यर ने पीठ की समस्या को लेकर सर्जरी कराई थी। दोनों खिलाड़ी अब स्ट्रेंथ एंड फिटनेस ड्रिल से गुजर रहे हैं जो उनकी फिटनेस को और मजबूत करेगी।
ये भी पढ़ें- ENG vs AUS: बेन स्टोक्स का जलवा: एशेज 2023 में इंग्लैंड के कप्तान का शानदार प्रदर्शन
बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी तरक्की से संतुष्ट है और ये दोनों आने वाले दिनों में अपनी स्किल, स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग का और तेज काम शुरू कर देंगे।
सबसे दिलचस्प अपडेट दिसंबर 2022 के अंतिम दिन भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुए ऋषभ पंत की है। बीसीसीआई की अपडेट के मुताबिक पंत ने जबरदस्त प्रोग्रेस की है और नेट्स में विकेटकीपिंग के अलावा बैटिंग भी शुरू कर दी है। फिलहाल पंत एक खास तौर पर उनके लिए तैयार किए फिटनेस प्रोग्राम को फॉलो कर रहे हैं, जिसमें स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और रनिंग शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications