India Vs Australia मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी से कुछ बड़ा नहीं कर पाने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में तूफानी पारी खेली। सूर्य कुमार यादव ने 42 गेंदों पर 80 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान सूर्या ने 4 छक्के और 9 चौके लगाए।
वहीं रिंकू सिंह ने भी मैच में जबरदस्त पारी खेलते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए और 4 चैौके लगाए। इसके अलावा ईशान किशन ने भी 39 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। ईशान ने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। इस मैच में जीत के साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

पहली पारी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने 50 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली। इंग्लिस ने 8 छक्के और 11 चौके लगाए।
वहीं स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमे उन्होंने 8 चौके लगाए। भारत की ओर से सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला। मैच में कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड भी बने, आइए डालते हैं इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर
टी-20 में 200 से ऊपर भारत द्वारा रन चेज
209- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2023
208- वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2019
207- श्रीलंका के खिलाफ, 2009
204- न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2020
202- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013
विकेट कीपर बल्लेबाज द्वारा टी-20 में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर
3- केएल राहुल
2- महेंद्र सिंह धोनी
2-रिषभ पंत
2-ईशान किशन
टी-20 की एक पारी में भारत के सर्वाधिक रन आउट
3, जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2015
3- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2023
T-20 में नंबर 3 या उससे नीचे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
120- इयोन मोर्गन
106- विराट कोहली
105- डेविड मिलर
100- सूर्यकुमार यादव
99- केरोन पोलार्ड












Click it and Unblock the Notifications