World Cup 2023: इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच मैच में बने कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड
World Cup 2023: विश्वकप में इस बार गत चैंपियन इंग्लैंड का सफर काफी निराशानजनक रहा है। लगातार पांच मैचों में हार के बाद इंग्लैंड की टीम को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरकार जीत मिली है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 339 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 179 रन के स्कोर पर ही ऑलाउट हो गई। अहम बात यह है कि नीदरलैंद के खिलाफ मैच में भी एक वक्त इंग्लैंड की टीम मुश्किल हाल में पहुंचती दिख रही थी।

टीम के 192 रन के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे। लेकिन बेन स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। बेन स्टोक्स ने 84 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली, जबकि डेविड मलान ने 87 रन और क्रिस वोक्स ने 51 रनों की पारी खेली।
340 रन के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम एक भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और एक-एक करके लगातार उसके विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली और राशिद खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। जबकि डेविड विली ने 2, क्रिस वोक्स ने एक विकेट झटका।
मैच में शतकीय पारी खेलने के लिए इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। ऐसा पहली बार है कि विश्वकप में हर टीम ने कम से कम दो मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैच में कुछ रिकॉर्ड भी बने हैं, आइए डालते हैं एक नजर
विश्वकप में रनों के लिहाज से इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत
202, भारत के खिलाफ, 1975
196, ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ, 1975
160, नीदरलैंड के खिलाफ, 2023
150, अफगानिस्तान के खिलाफ, 2019
137, बांग्लादेश के खिलाफ, 2023
विश्वकप की एक पारी में इंग्लैंड के स्पिनर के सर्वाधिक विकेट
7, वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2021
6, नीदरलैंड के खिलाफ, 2023
इंग्लैंड के गेंदबाजों द्वारा विश्वकप में सर्वाधिक विकेट
30- क्रिस वोक्स
30- इयान बॉथम
29- फिल डेफरेटियास
27- जेम्स एंडरसन
24- आदिल रशीद
24- मार्क वुड
विश्वकप में नीदरलैंड द्वारा सर्वाधिक छक्के
8- नामीबिया के खिलाफ, 2003
6- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2023
6- इंग्लैंड के खिलाफ, 2023












Click it and Unblock the Notifications