World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल का जादू, बने कई रिकॉर्ड, देखिए पूरी लिस्ट
World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जिस तरह से अकेले दम पर ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई है उसे शायद ही कोई भूल पाए। एक वक्त जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 69 रन से स्कोर पर 5 विकेट गंवा बैठी थी तो ग्लेन मैक्सवेल ने दूसरी ओर टीम को संभाले रखा।
91 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा दिए, इस वक्त ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की हार तय है और अफगानिस्तान इस विश्वकप में इतिहास रचने जा रहा है। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के भीतर कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने पैट कमिंस के साथ मिलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली। अहम बात यह है कि इस पारी के दौरान उनके पैर और पीठ दोनों में काफी दर्द था, लेकिन बावजूद इसके मैक्सवेल ने हार नहीं मानी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा था।
अफगानिस्तान के किसी बल्लेबाज ने पहली बार विश्वकप में शतक लगाया। जी हां इब्राहिम जादरान ने 143 गेंदों पर 129 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। ग्लेन मैक्सवेल को मैच में तीन जीवनदान मिले, जिसका मैक्सवेल ने भरपूर फायदा उठाया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, आइए डालते हैं एक नजर
विश्वकप में सबसे कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी (कम से कम 10 रन)
16.43, जिम्बाब्वे के जैक हेरोन, वेस्टइंडीज के खिलाफ, 1983
17.64, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, अफगानिस्तान के खिलाफ, 2023
18.18, EAf के महमूद कुरैशी, न्यूजीलैंड के खिलाफ, 1975
विश्वकप में एक पारी में सर्वाधिक छक्के
17- इयान मोर्गन, अफगानिस्तान के खिलाफ, 2019
16- क्रिस गेल, जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2015
11- मार्टिन गप्टिल, वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2015
11- फखर जमान, न्यूजीलैंड के खिलाफ, 2023
11- ग्लेन मैक्सवेल, अफगानिस्तान के खिलाफ, 2023
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक
126 गेंद पर ईशान किशन, बांग्लादेश के खिलाफ, 2022
128 गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल, अफगानिस्तान के खिलाफ, 2023
138 गेंद पर क्रिस गेल, जिम्बाब्वे के खिलाफ, 2015
गैर ओपनर का वनडे में सर्वाधिक स्कोर
201, ग्लेन मैक्सवेल
194, चार्ल्स कोवर्टी
189, विव रिचर्ड्स
185, फाफ डू प्लेसिस
वनडे में सातवे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
202, ग्लेन मैक्सवेल-पैट कमिंस
177, जॉस बटलर-आदिल रशीद
174, अफीफ हुसैन-महेंदी हसन
162, माइकल ब्रेसवेल-मिचेल सैंटनर
विश्वकप में सर्वाधिक स्कोर
237, मार्टिन गप्टिल
215, क्रिस गेल
201, ग्लेन मैक्सवेल
188, गैरी कर्स्टन
183, सौरव गांगुली
रन चेज में वनडे में सर्वाधिक स्कोर
201, ग्ले मैक्सवेल
193, फकर जमान
185, शेन वाटसन
183, महेंद्र सिंह धोनी
183, विराट कोहली
विश्वकप में सर्वाधिक छक्के
49, क्रिस गेल
45, रोहित शर्मा
43, ग्लेन मैक्सवेल
37, एबी डिविलियर्स
37, डेविड वॉर्नर
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक स्कोर
201, ग्लेन मैक्सवेल
185, शेन वाटसन
181, मैथ्यू हेडन
170, डेविड वार्नर
178, डेविड वार्नर












Click it and Unblock the Notifications