RCB के खिलाड़ी यश दयाल को किया गया बैन, अब नहीं खेल पाएंगे लीग, क्या है पूरा मामला
Yash Dayal: आरसीबी के खिलाड़ी यश दयाल के जीवन में पिछले कुछ दिनों से काफी चीजें चल रही हैं। उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा और बाद में केस भी दर्ज किया गया। एक बार नहीं बल्कि दो बार अलग-अलग राज्यों में उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान में उनके ऊपर केस दर्ज है और मामला चल रहा है। इस बीच उनके क्रिकेटिंग करियर पर भी तलवार लटकने लगी है। यश दयाल के ऊपर एक्शन देखने को मिला है। एक अहम टी20 लीग में यश दयाल के ऊपर बैन लगा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यश दयाल को उत्तर प्रदेश टी20 लीग में खेलने से रोका गया है। इस लीग में वह गोरखपुर लायंस की ओर से खेलते, उनको इस साल की नीलामी में 7 लाख में खरीदा गया था। गाज़ियाबाद की एक लड़की द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, उसके बाद जयपुर में भी एक लड़की सामने आई और उन पर केस दर्ज कराया।
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) ने यश दयाल के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के चलते उन्हें यूपी टी20 लीग में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है। गोरखपुर लायंस फ्रेंचाइज़ी के मालिक विशेष गौर ने दावा किया है कि इस फैसले के बारे में उन्हें UPCA की ओर से अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। गौर ने स्पष्ट किया कि टीम को यश दयाल की उपलब्धता को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है।
यश दयाल के ऊपर गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ शादी करने का वादा करके वह रिलेशनशिप में रहे और शोषण किया। उनको झांसे में रखा गया था। इसके बाद जयपुर में भी एक लड़की ने केस कराया था, राजस्थान हाई कोर्ट ने केस चलाने की अनुमति भी दी है।
-
RCB Tickets: आरसीबी-हैदराबाद मैच की टिकट बिक्री आज, कब और कैसे खरीदें, कीमतें उड़ा देंगी होश -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications