RCB vs SRH: ईशान किशन रचेंगे इतिहास, टॉस करते ही बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पिछड़ जाएंगे दिग्गज
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है। इस मैच में हैदराबाद की टीम एक नए कप्तान ईशान किशन के नेतृत्व में मैदान पर उतरने वाली है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति (पीठ की चोट) में ईशान को टीम की कमान सौंपी गई है।
कप्तान बनते ही ईशान किशन एक ऐसिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं। ईशान किशन आज (27 साल 253 दिन की उम्र में) सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

विलियमसन के साथ होंगे शामिल (RCB vs SRH)
ओवरऑल लिस्ट में वह हैदराबाद के दूसरे सबसे युवा कप्तान हैं, उनसे आगे सिर्फ केन विलियमसन (2018 में 27 साल 244 दिन) हैं। कप्तान बनने के साथ ही ईशान किशन बैटिंग में भी एक धमाकेदार कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं। इसके लिए उनको कम से कम दो रन तो बनाने पड़ेंगे।
बैटिंग में बना देंगे धांसू कीर्तिमान (RCB vs SRH)
ईशान के लिए आज का दिन दोहरा जश्न मनाने का हो सकता है। वह अपने आईपीएल करियर के 3,000 रन पूरे करने से सिर्फ 2 रन दूर हैं। यदि वह आज ये 2 रन बना लेते हैं, तो वह इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाले चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप की फॉर्म और कप्तानी का अनुभव
ईशान किशन हाल ही में भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के नायक रहे हैं, जहां उन्होंने 193 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे। साथ ही, उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को उनकी पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025-26) भी जिताई है। कोच डेनियल विटोरी ने ईशान पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि उनकी आक्रामक शैली टीम को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications