RCB vs RR: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ विराट कोहली का नाम, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय
RCB vs RR: विराट कोहली इस समय धाकड़ फॉर्म से गुजर रहे हैं। कोहली के बल्ले से रन आ रहे हैं और वह टीम को आगे ले जाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। रविवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला और वह नाबाद लौटे।
विराट कोहली के पीछे कीर्तिमान चलकर आते हैं, यह हर कोई जानता है और किसी से यह बात छिपी नहीं है। कोहली जब भी कोई पारी खेलते हैं, कोई रिकॉर्ड बना ही डालते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी आई और एक कीर्तिमान भी बन गया।

दरअसल टी20 क्रिकेट में विराट कोहली ने अर्धशतकों का शतक बना दिया है। ऐसा पहली बार किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया है। इसमें इंटरनेशनल, आईपीएल और अन्य टी20 मुकाबले शामिल हैं। टी20 में कोहली के नाम 100 फिफ्टी के अलावा 9 शतकीय पारियां भी हैं।
Virat Kohli का इंटरनेशनल रिकॉर्ड (RCB vs RR)
इन पारियों में उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 फिफ्टी हैं, इसके अलावा एक शतक भी अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोहली ने बनाया है। टी20 इंटरनेशनल से वह रिटायर हो गए हैं लेकिन 4188 रन बनाने में सफल रहे हैं। भारत के लिए टी20 क्रिकेट में विराट कोहली ने कुल 125 मुकाबले खेले।
Virat Kohli से आगे कौन (RCB vs RR)
सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में डेविड वॉर्नर का नाम टॉप पर आता है। उन्होंने इस प्रारूप में कुल 108 अर्धशतकीय पारियां खेलने के अलावा 8 शतक भी जमाए हैं। इस सीजन आईपीएल में डेविड वॉर्नर को खरीदने वाला कोई नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे।
लिस्ट में बाबर आज़म का नाम भी शामिल है। बाबर के बल्ले से अब तक टी20 फ़ॉर्मेट में कुल 90 फिफ्टी आई हैं। इसके अलावा पूर्व पाक कप्तान ने 11 शतकीय पारियां भी खेली हैं। हालांकि न्यूजीलैंड दौरे पर बाबर आज़म को टीम से बाहर कर दिया गया। पीएसएल में इस सीजन अपने पहले गेम में वह जीरो पर आउट हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications