RCB vs RR: कोहली ने बाबर को पछाड़ा, हासिल की टी20 में सबसे बड़ी उपलब्धि, बन गए वर्ल्ड नंबर वन
RCB vs RR: कीर्तिमानों के मामले में विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बल्ला लेकर मैदान पर उतरने के बाद कोहली रिकॉर्ड बनाते ही हैं। इसी तरह कुछ रिकॉर्ड उन्होंने आज भी बनाए हैं। कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में अपना बल्ला जमकर चलाया और तहलका मचा दिया।
उन्होंने बेंगलुरु में घरेलू फैन्स के सामने खेलते हुए धमाल मचा दिया और 70 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने बाबर आजम को एक खास मामले में पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

टी20 में पहले बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने में मामले में कोहली पहले स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में बाबर आजम का नाम पहले पायदान पर था लेकिन कोहली ने उनको पीछे छोड़कर लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करा लिया। बाबर ने 159 पारियों में 61 बार ऐसा किया था। कोहली ने 214 पारियां खेलकर 62 बार यह काम कर दिया है।
RCB vs RR: कोहली ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी
इसके अलावा कोहली ने एक और कीर्तिमान बनाया है। वह टी20 में एक वेन्यू पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह वेन्यू बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। वहां उनके नाम 3500 से भी ज्यादा रन हो गए हैं। इसके अलावा टी20 में 111 बार वह 50+ का स्कोर कर चुके हैं। क्रिस गेल (110) पीछे रह गए हैं।
RCB vs RR: रॉयल्स की पांचवीं हार
राजस्थान रॉयल्स की यह पांचवीं लगातार हार है और अब प्लेऑफ़ से बाहर होने की नौबत आ गई है। रॉयल्स के पास दो मैचों में जीत के साथ फ़िलहाल 4 अंक है। इसके अलावा पांच मुकाबले और बचे हैं, सभी जीतने पर 14 अंक होते हैं, इससे प्लेऑफ़ में जाना काफी मुश्किल काम है। 16 अंक होने से आसानी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications