RCB vs PBKS: क्या आरसीबी-पंजाब फाइनल में होगा रिजर्व डे? बारिश से मैच धुला तो कौन बनेगा चैम्पियन

RCB vs PBKS Final: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच दूसरे क्वालीफायर मैच के दौरान बारिश का खलल कई बार देखने को मिला था। इसके बाद सवाल खड़े हुए थे कि अहमदाबाद में प्लेऑफ़ मैचों को क्यों लेकर जाया गया, मुकाबले कोलकाता और हैदराबाद में खेले जाने थे।

इस बीच अब फाइनल मैच बाकी है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाना है, इस मैच में अगर बारिश होगी, तो आरसीबी और पंजाब किंग्स को परेशानी होगी। इसके अलावा फैन्स और आयोजकों के लिए भी बारिश एक बड़ा सिरदर्द बन सकती है।

rcb vs pbks

बारिश आने पर आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मैच अंपायर 3 जून को मैच समाप्त करने के इच्छुक होंगे। हल्की बारिश कोई समस्या नहीं होगी, मैच को समाप्त करने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय पहले से ही घोषित है। हालांकि, अगर बारिश तेज़ होती है और मंगलवार को मुकाबला होता नज़र नहीं आता है, तो इसके लिए एक रिजर्व डे निर्धारित किया गया है।

RCB vs PBKS Final धुला तो क्या?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रिजर्व डे के दिन भी बारिश का खलल देखने को मिलता है, तो लीग चरण की अंक तालिका से फैसला आएगा। उस स्थिति में टेबल टॉप टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। हालांकि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इस तरह का फैसला नहीं हुआ है।

क्या है इंटरनेशनल नियम

इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर रिजर्व डे के दिन बारिश से मुकाबला धुल जाता है, तो फाइनल की दोनों टीमों को जॉइंट विनत घोषित कर दिया जाता है। भारत और श्रीलंका के मामले में ऐसा हुआ था, दोनों चैम्पियंस ट्रॉफी 2022 के फाइनल में पहुंची थी और वहां दो दिन बारिश से मैच खराब हुआ था। इसके बाद संयुक्त विजेता की घोषणा हुई थी। भारत के कप्तान उस समय सौरव गांगुली थे।

RCB vs PBKS: दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक दिन

पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों के लिए ही यह फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक है। आईपीएल के इतने सालों में इन टीमों को एक बार भी टाइटल जीतने का मौका नहीं मिला है, इस बार दोनों में से कोई एक टीम पहला ख़िताब हासिल कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+