RCB vs PBKS: आरसीबी का धांसू खिलाड़ी होगा फाइनल से बाहर? जानिए क्या है कारण

RCB vs PBKS: आरसीबी आज पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए आरसीबी पहली बार खिताबी जीत दर्ज करने का सपना पूरा करने की कोशिश भी करेगी। कुछ ऐसा ही सपना लेकर पंजाब किंग्स मैदान पर उतरेगी।

इस बीच आरसीबी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानने के बाद फैन्स नाखुश हो सकते हैं, या चिंतित हो सकते हैं। आरसीबी का एक धाकड़ प्लेयर इस फाइनल मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। हालांकि टीम की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।

RCB VS PBKS

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल से पहले अहमदाबाद में हुए आखिरी प्रैक्टिस सेशन में फिल सॉल्ट नजर नहीं आए। ऐसा माना जा रहा है कि वे अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर अपने देश लौट गए हैं। ऐसे में वह फाइनल से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद एक और खबर सामने आई कि वह आईपीएल फाइनल के लिए वापस भारत लौट आए हैं और खेलने की संभावना है।

हालांकि अभ्यास सेशन से बाहर सिर्फ सॉल्ट ही बाहर नहीं रहे थे, उनके अलावा कुछ अन्य प्लेयर्स भी बाहर थे। सॉल्ट का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। उन्होंने 12 मैच खेलकर कुल 387 रन बनाए हैं, इस दौरान सॉल्ट का औसत 175 से ज्यादा का रहा है। अब अगर वह फाइनल में नहीं खेलते हैं, तो टीम के लिए यह बड़ा झटका होगा।

RCB vs PBKS: कौन लेगा सॉल्ट की जगह

अगर सॉल्ट नहीं होंगे, तो उनकी जगह आरसीबी टिम साइफर्ट को शामिल कर सकती है। आरसीबी के सामने टिम डेविड की फिटनेस भी एक बड़ी समस्या है। डेविड दो मैचों में नहीं खेले थे। आज फाइनल जैसे अहम मुकाबले में उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

RCB vs PBKS: डेविड की चोट भी बड़ी चिंता

हालांकि डेविड ने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं लेकिन उनको निचले क्रम में खेलने का मौका मिलता है। वहां फिनिशर की भूमिका में वह बड़े शॉट जड़कर टीम कोअहम योगदान देते हैं। 18 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार पंजाब या आरसीबी में से कोई एक आज चैम्पियन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+