RCB vs PBKS: ट्रॉफी आरसीबी ने जीती और रोये हार्दिक पांड्या, आखिर क्यों हुआ ऐसा, हैरान कर देगा कारण
RCB vs PBKS: कभी ऐसा देखा गया है, जब आईपीएल से बाहर होने वाली टीम का कप्तान टाइटल जीतने वाली टीम के लिए रो पड़ता हो? सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन ऐसा ही हुआ है। आरसीबी की जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या रोने लग गए।
इसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिये ही देखने को मिली। खुद हार्दिक पांड्या ने ही अपनी स्थिति के बारे में लोगों को इन्स्टा'ग्रा स्टोरी लगाकर बता दिया। हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में जाने के बाद बाहर हो गई थी और तीसरे स्थान पर अभियान समाप्त किया था।

दरअसल हार्दिक पांड्या अपने भाई क्रुणाल पांड्या के लिए भावुक हो गए थे। क्रुणाल आरसीबी से फाइनल मुकाबला खेल रहे थे और प्रदर्शन भी धमाकेदार रहा था। उन्होंने पंजाब के 2 बल्लेबाजों को आउट किया और 17 रन खर्च करते हुए किफायती गेंदबाजी की, वह इस जीत के हीरो रहे।
हार्दिक ने लिखा कि आँखों में आंसू बह रहे हैं और तुम पर गर्व है भाई। हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस की हार का बदला आरसीबी ने ले लिया। मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे मुंबई फाइनल से बाहर हो गई थी।
गौरतलब है कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 184 रनों का स्कोर हासिल किया लेकिन छह रनों से हार के साथ खिताब जीतने का सपना टूट गया। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के पास 17 सालों का सूखा समाप्त करने का मौका था, इसमें बाजी आरसीबी ने मार ली। टाइटल जीत के बाद विराट कोहली भावुक हो गए।












Click it and Unblock the Notifications