RCB vs PBKS: विराट कोहली ने रचा इतिहास, चौकों का धांसू रिकॉर्ड बना काटा गदर, दिग्गज भारतीय को पछाड़ा
RCB vs PBKS: कीर्तिमान विराट कोहली के पीछे हमेशा भागते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी विराट कोहली ने सफलता के झण्डे गाड़ने का काम किया है। विराट कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर चला है। फाइनल मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने धमाका कर दिया।
कोहली ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन का एक कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया और एक खास कीर्तिमान के मामले में नम्बर एक बल्लेबाज बन गए। दरअसल आईपीएल में चौकों का कीर्तिमान बनाते हुए कोहली ने इतिहास रचने का काम किया है। वह लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए कोहली ने जैसे ही अपना पहला चौका जमाया, तो आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले प्लेयर बन गए। इस खास लिस्ट में उन्होंने शिखर धवन को दूसरे स्थान पर धकेलने का काम किया है।
RCB vs PBKS: कोहली का कारनामा
इस मैच से पहले कोहली और शिखर धवन दोनों के 768 चौके थे, इसके बाद कोहली ने एक बाउंड्री जड़ते हुए इस आंकड़े को पार कर शिखर धवन को पीछे कर दिया। इस तरह वह अब सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले बल्लेबाज हैं और यह एक बड़ा कीर्तिमान है, जो आने वाले कई सालों तक टूट पाना मुश्किल है।
चौकों की इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, उन्होंने 663 चौके जमाए थे। उनके अलावा रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रोहित शर्मा ने 640 चौके जड़े हैं। पांचवें स्थान पर अजिंक्य रहाणे हैं, जिनके नाम कुल 514 चौके हैं।
RCB vs PBKS: इस सीजन गरजा कोहली का बल्ला
इस सीजन कोहली ने बैटिंग का जमकर मजा उठाया है, उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका योगदान टीम के काम आया है, यही वजह है कि आरसीबी ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया। आईपीएल का टाइटल जीतना कोहली का सबसे बड़ा सपना है।












Click it and Unblock the Notifications