IPL 2025 Pirze Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, 14 साल के वैभव ने जीती कार
IPL 2025 Prize Money: आईपीएल में फाइनल मैच होने के साथ ही टूर्नामेंट अंजाम तक पहुंच गया। आरसीबी और पंजाब किंग्स में से कोई एक टीम फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा सकती थी और आरसीबी ने बाजी मार ली। फाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम को मोटी रकम इनाम के तौर पर मिली है।
आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों ने अब तक आईपीएल में एक बार भी टाइटल अपने नाम नहीं किया था लेकिन अब आरसीबी के पास एक टाइटल है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच के साथ ही विनर सामने आ जाएगा।

आईपीएल ट्रॉफी जीतना प्रतिष्ठा में चार चाँद लगाने वाला काम तो है लेकिन प्राइज मनी भी मायने रखती है। यह करोड़ों में होती है और सिर्फ दो टीमों तक ही सीमित नहीं होती है। प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने वाली सभी चारों टीमों को बड़ी रकम मिलती है।
IPL 2025 के विनर को कितनी इनामी राशि
इस सीजन जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए इनामी रकम 20 करोड़ रुपये है, इसे आरसीबी ने जीता है। इसके अलावा फाइनल में हारने वाली टीम को 12.5 करोड़ रुपये की धन राशि मिली है। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी खाली हाथ नहीं जाना पड़ा। उनके ऊपर भी पैसों की बारिश हुई।
तीसरे स्थान पर इस सीजन मुंबई इंडियंस रही है, इस वजह से मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ की धन राशि मिलनी है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। गुजरात को 6 करोड़ 50 लाख की धन राशि मिलने की खबर है।
वैभव सूर्यवंशी को मिली कार
राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी इनाम मिला है, उन्होंने 207 क स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, इस वजह से उनको इनाम के तौर पर टाटा कर्व कार मिली है।
IPL 2025 में व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बरसे पैसे
टीमों के अलावा व्यक्तिगत रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स के ऊपर भी पैसों की बारिश हुई है। ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये की धन राशि मिली। इसके अलावा इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख मिले। मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर, पावर प्लेयर, मैक्सिमम सिक्सेस, गेम चेंजर आदि को 10-10 लाख रुपये की धन राशि मिली।












Click it and Unblock the Notifications