RCB vs PBKS: कोहली की धीमी बैटिंग, जितेश का तूफान, फाइनल में आरसीबी ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर
RCB vs PBKS Final: पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में आरसीबी ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। आरसीबी ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए। कोहली का बल्ला आज धीमी गति से चला। कुछ बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान देते हुए आरसीबी को अच्छे स्कोर तक पहुंचने में मदद की।
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने इस निर्णय को सही साबित कर दिया। कोहली के साथ ओपन करने के लिए आए फिल सॉल्ट जल्दी आउट होकर चलते बने। वह 9 गेंदों में महज 16 रन बनाकर जेमिसन का शिकार बने।

कोहली फिफ्टी से चूके
उनके बाद मयंक अग्रवाल और कोहली ने पारी आगे बढ़ाई। अग्रवाल क्रीज पर टिकने के बाद आउट हो गए। वह 18 गेंदों का सामना करते हुए 24 के निजी स्कोर पर आउट हुए। कोहली एक छोर पर खड़े थे और एक धमाकेदार कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में शिखर धवन को पीछे कर दिया। बाद में कोहली 35 गेंदों में 43 रन बना चलते बने।
जितेश ने दिखाए तेवर
कप्तान रजत पाटीदार ने क्रीज पर आते ही इरादे दर्शाए लेकिन ज्यादा देर तक वह भी नहीं टिके। पाटीदार 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 गेंदों में 26 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। जितेश शर्मा ने क्रीज पर आने के बाद तीखे तेवर दिखाए और शॉट भी जोरदार जमाए लेकिन वह 10 गेंदों में 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गए।
पंजाब की बेहतरीन वापसी
रोमारियो शेफर्ड से बड़े शॉट आने की उम्मीद थी लेकिन वह अंतिम ओवर में 17 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने, अंततः आरसीबी की टीम 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर हसिल कर पाई। पंजाब किंग्स की तरफ से तेज गेंदबाजों ने अच्छा कार्य किया। अर्शदीप सिंह और जेमिसन के खाते में 3-3 विकेट आए। एक समय आरसीबी का स्कोर 200 के पार जाता हुआ लग रहा था लेकिन पंजाब किंग्स ने बेहतरीन वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications