RCB vs MI, IPL 2023: 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं...', टिकट के लिए रात 12 बजे से लाइन में खड़े रहे RCB के फैंस

Royal Challengers Bangalore: स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने साल 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी , तब से कैप्टन सीट डुप्लेसिस संभल रहे हैं।

RCB vs MI, IPL 2023

RCB vs MI, IPL 2023: आईपीएल 2023 के महाकुंभ का शुभारंभ 31 मार्च से हो चुका है। दौलत-शौहरत और रोमांच के इस खेल के प्रति लोगों की दीवानगी कितनी है इस बात का अंदाजा आपको कल आईपीएल की ओपनिंग सेरोमनी को देखकर हो चुका होगा। हर टीम की अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और टीम के प्रशंसक अपनी टीमों के लिए कुछ भी कर सकने को तैयार रहते है और इस बात का जीता-जागता सबूत है आरसीबी के फैंस, जो अपनी फेवरट टीम के मैच का टिकट पाने के लिए दस घंटे लाइन में लगे रहे और वो भी रात 12 बजे से।

वायरल हुई फैंस की तस्वीर

क्रिकेट फैंस के क्यू की तस्वीर @CricCrazyJohns की ओर से ट्वीट की गई है, अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि आरसीबी के चाहने वाले उसके लिए क्या कर सकते हैं, ये और बात है कि इस टीम ने आज तक आईपीएल की ट्रॉफी को लिफ्ट नहीं किया है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा महामुकाबला

मालूम हो कि आईपीएल के सीजन 16 में सुपर संडे के तहत आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने वाला है। मुंबई के कैप्टन तो रोहित शर्मा है, जो पांच बार अपनी टीम को खिताबी जीत दिला चुके हैं तो वहीं विजय माल्या की टीम यानी कि आरसीबी की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस के पास है। आपको बता दें की मुंबई बनाम और बैंगलोर का मैच रविवार शाम 7.30 बजे बैंगलोर के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये है मुंबई इंडियंस की संभावित टीम

  • रोहित शर्मा,
  • ईशान किशन,
  • सूर्यकुमार यादव,
  • डेवाल्ड ब्रेविस,
  • तिलक वर्मा,
  • टिम डेविड,
  • पीयूष चावला,
  • कैमरून ग्रीन,
  • कुमार कार्तिकेय,
  • ऋतिक शौकीन,
  • जेसन बेहरेनडॉर्फ।

खास बात

इस बार MI टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, जो कि चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Royal Challengers Bangalore को फैन्स ने दिया खास तोहफा, बनी तीसरी सफल टीम | वनइंडिया हिंदी

    ये है आरसीबी की की संभावित टीम

    • फाफ डु प्लेसिस,
    • विराट कोहली,
    • दिनेश कार्तिक,
    • ग्लेन मैक्सवेल,
    • रजत पाटीदार,
    • वानिंदु हसरंगा,
    • मोहम्मद सिराज,
    • माइकल ब्रेसवेल,
    • शाहबाज अहमद,
    • जोश हेजलवुड,
    • डेविड विली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+