RCB vs LSG: केएल राहुल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB
मुंबई, अप्रैल 19। IPL 2022 के 31वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेंगी। आपको बता दें कि लखनऊ की टीम अपना पिछला मैच जीतकर आरसीबी के सामने है तो वहीं आरसीबी भी अपना पिछला मुकाबला जीती है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में RCB का प्रदर्शन कुछ खास नहीं
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मुकाबला होना है, जहां आरसीबी का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं है। आरसीबी ने इस मैदान पर कुल 5 मुकाबले खेले हैं, इनमें से टीम को 3 में हार और केवल 2 में जीत मिली। वहीं, लखनऊ की टीम ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं और दोनों बार जीत हासिल की है।
प्लेइंग-XI
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयाष प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।
लखनऊ सुपर जॉयंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पंड्या, दुष्मंथ चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications