IPL: आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, LSG बनाम RCB के मुकाबले में ये खिलाड़ी करेंगे आतिशी बल्लेबाजी
IPL: आईपीएल में आज, 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा। बल्लेबाजी के मामले में दोनों ही टीमें मजबूत स्थिति में हैं। मैच इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा।

IPL 2023, RCB vs LSG Match: आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ था। आईपीएल के 43वें मैच में एलएसजी दूसरी बार आरसीबी से भिड़ेगी। बेंगलुरू में आयोजित पिछले मैच में एलएसजी ने निकोलस पूरन की तेजतर्रार पारी की मदद से रोमांचक जीत दर्ज की थी। आइए जानते हैं आज के मैच में किन तीन खिलाड़ियों के बल्ले से सबसे अधिक रन बरसने की उम्मीद है।
फाफ डु प्लेसिस का आज फिर चलेगा बल्ला
आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का जो बल्ला चला, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। डु प्लेसिस इस समय शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने आठ मैचों में 60.28 की औसत और 167.46 की शानदार स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं। आईपीएल में ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे अधिक रन मारने वाले खिलाड़ियों में डु प्लेसिस दूसरे स्थान पर हैं। आज इस खिलाड़ी के बल्ले से फिर दर्शकों को चौके-छक्के की बरसात देखने को मिल सकती है।
विराट कोहली आज फिर खेल सकते हैं तूफानी पारी
आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली ने आठ मैचों में 47.57 की औसत और 142.30 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज भी कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रहेगी।
गेंम चेंजर साबित हो सकते हैं केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट पिछले कुछ मैच से आदर्श नहीं रहा है। कप्तान ने अब तक के आठ मैचों में 274 रन बनाए हैं। हालांकि, ये भी नहीं भूलना चाहिए की राहुल टीम इंडिया के एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, और लखनऊ के होम ग्राउंड से वे बखूबी वाकिफ हैं। यहां उनका अनुभव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में मददगार साबित होगा। केएल राहुल एलएसजी बनाम आरसीबी मुकाबले में गेम-चेंजर साबित हो सकते है।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications