RCB vs KKR: आरसीबी-केकेआर मैच में बारिश का खलल, कब होगा इस मुकाबले का टॉस
RCB vs KKR Toss: आरसीबी और केकेआर के बीच बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले ही बारिश का खलल देखने को मिला। मौसम के पूर्वानुमान में बारिश की आशंका जताई गई थी और यह भी प्रिडिक्शन था कि मुकाबले से एक घंटे पहले बारिश होगी और वही देखने को मिला।

टॉस से करीबन आधे घंटे पहले तेज बारिश से यह साफ़ हो गया था कि तय समय पर टॉस नहीं होने वाला है, हालांकि फैन्स का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था, कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद यह उनका किसी भी फ़ॉर्मेट में पहला मुकाबला है।
बारिश रुकने के बाद मुकाबला जल्दी शुरू होने में वक्त नहीं लगेगा क्योंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी तगड़ा है, ग्राउंड ठीक करने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है। बारिश से पहले ही पिच रिपोर्ट सामने आई थी, इसमें बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच बताया गया था।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बाउंड्री लाइन ज्यादा बड़ी नहीं है, सामने की तरफ 74 मीटर की बाउंड्री है। इसके अलावा एक तरफ 68 मीटर और दूसरी तरफ 62 मीटर की सीमा रेखा है। तेज गेंदबाजों का यहाँ बोलबाला रहा है लेकिन आज की पिच ड्राई है, रन बनाने में ज्यादा परेशानी शायद नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications