RCB vs KKR: कोहली की वापसी से बढ़ा रोमांच, दोनों टीमों की Playing 11 में हो सकते हैं चौंकाने वाले बदलाव

आईपीएल 2025 में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने जा रहा है, लेकिन इस बार रोमांच दोगुना है। वजह? टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली पहली बार मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वहीं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन में कई दिलचस्प बदलाव हो सकते हैं, जो इस मैच को और भी अनप्रेडिक्टेबल बना देते हैं।

दरअसल, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को हाथ में चोट लगी थी लेकिन सीजन में मिले ब्रेक से रिकवरी में मदद मिली। उन्होंने हाल ही में दो दिन नेट्स में बल्लेबाजी की है। फिल सॉल्ट पिछली दो फिक्सचर्स में बीमार थे, अब पूरी तरह फिट हैं और लंबी बल्लेबाजी करते नजर आए। जॉश हेजलवुड अब भी ऑस्ट्रेलिया में कंधे की चोट से उबर रहे हैं और टीम से नहीं जुड़े हैं।

rcb vs kkr playing 11 prediction

RCB के संभावित प्लेइंग-11
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जैकब बेटेल/मयंक अग्रवाल, राजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/लुंगी एनगिडी, यश दयाल।


KKR की टीम अपडेट्स और रणनीति
मोइन अली और रोवमैन पॉवेल टीम में वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में मोइन की जगह अनुकूल रॉय को मौका मिल सकता है, जो RCB के राइट-हैंड डोमिनेटेड टॉप ऑर्डर के खिलाफ लेफ्ट-आर्म स्पिन फेंक सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे और वेंकटेश अय्यर के बीच टक्कर बनी हुई है, दोनों ने प्रैक्टिस सेशन में बराबर समय बिताया।

KKR के संभावित खिलाड़ी
रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे/वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

खास रणनीति और मैचअप्स
रहाणे पावरप्ले में सबसे खतरनाक रहे हैं, 187.39 की स्ट्राइक रेट से 223 रन बना चुके हैं। उनके खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की रणनीति अहम होगी, जिन्होंने रहाणे को 7 बार आउट किया है। इसके अलावा विराट कोहली की स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रेट अब बेहतर हुआ है (136.34), लेकिन नारायण और वरुण के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट अब भी कम है।

रजत पाटीदार की स्पिन के खिलाफ फॉर्म में गिरावट आई है। पहले चार मैचों में 57 रन (33 गेंद) और पिछले पांच मैचों में सिर्फ 33 रन (35 गेंद) बनाए हैं।

आज के मैच में क्या उम्मीद करें?
शनिवार शाम को गरज-बरस के आसार हैं, जिससे मैच रुक-रुक कर होने की संभावना बन सकती है। हालांकि अगर बारिश थोड़ी देर की ही हुई और लगातार नहीं रही, तो मैदान के बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम की वजह से मुकाबला चाहे छोटा ही सही पर संभव माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+