RCB vs KKR: ख़ास मुकाम के लिए कोहली को सिर्फ 6 रनों की दरकार, आज कोई नहीं रोक पाएगा, झूम उठेंगे फैन्स

RCB vs KKR: आरसीबी और केकेआर के बीच आज बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले में फैन्स को झूमने का मौका मिलने वाला है। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले कोहली को फैन्स विदाई भी देंगे क्योंकि उनको सफेद जर्सी में मैदान पर विदाई नहीं मिली, इंग्लैंड दौरे की टीम घोषित होने से पहले उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया था।

अब आईपीएल में कोहली के चाहने वाले इस मुकाबले को यादगार बनाना चाहेंगे, तो कोहली भी पीछे नहीं रहने वाले हैं। वह अपने बल्ले से आग उगलते हुए फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कोहली इस मुकाबले में आंकड़ों में फेरबदल करने वाले हैं।

rcb vs kkr

कोहली के बल्ले से सिर्फ 6 रन आते ही आईपीएल में इस सीजन के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों में भी परिवर्तन आ जाएगा। कोहली के फैन्स भी इस उपलब्धि को देखकर स्टेडियम में झूमने वाले हैं।

टॉप रन स्कोरर्स के बीच टक्कर (RCB vs KKR)

दरअसल इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में ऑरेंज कैप के टॉप पांच दावेदारों में महज 10 रनों का ही अंतर है। जोस बटलर 510 रन बनाकर पांचवें नम्बर पर हैं। चौथे स्थान पर कोहली हैं, उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं, वह पहले नम्बर की तरफ अग्रसर हैं।

शुभमन गिल 11 मैचों में 508 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे नम्बर पर साई सुदर्शन (509) का नाम है, उन्होंने 11 मैचों में 509 रन बनाए हैं और टॉप पर सूर्यकुमार यादव का नाम है, उनके 12 मैचों में 510 रन हैं। अब कोहली आज नम्बर एक पर आ सकते हैं।

कोहली को सिर्फ 6 रनों की दरकार (RCB vs KKR)

कोहली को नम्बर एक पर आने के लिए महज 6 रनों की आवश्यकता है। आज वह इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं और बेंगलुरु में एक बार फिर से ऑरेंज कैप उनके सिर पर देखने को मिल सकती है। फैन्स को इन पलों का ही इंतजार होता है। कोहली को टॉप पर आने से शायद केकेआर नहीं रोक पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+