RCB Vs GT Preview: चिन्नास्वामी में फिर लगेगा रनों का अंबार? MI से मिली हार का जख्म भरने उतरेंगे गिल के टाइटंस

RCB Vs GT Preview, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में शुक्रवार (24 अप्रैल) को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक का इतिहास (हेड-टू-हेड) 3-3 की बराबरी पर है। लेकिन मौजूदा फॉर्म में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

गुजरात को मिली थी शर्मनाक हार (RCB Vs GT Preview, IPL 2026)

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात के लिए यह मैच किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं है। क्योंकि उनकी टीम मुंबई के खिलाफ 100 रन पर सिमटने की शर्मनाक हार के बाद मैदान पर लौट रही हैं। बेंगलुरु का यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 197 रन है। इस सीजन में भी बल्लेबाजों ने यहां जमकर रन बटोरे हैं।

RCB Vs GT Preview 1

फॉर्म में हैं आरसीबी के खिलाड़ी

लाल मिट्टी की इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। शाम को ओस गिरने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना और भी कठिन हो जाएगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी। आरसीबी इस सीजन में शानदार लय में है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। कप्तान रजत पाटीदार (230 रन) और विराट कोहली (247 रन) लगातार रन बना रहे हैं। फिल साल्ट की आक्रामक शुरुआत टीम को बड़ा टोटल खड़ा करने में मदद कर रही है।

गुजरात की नजरें वापसी पर

भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने अपनी सधी हुई गेंदबाजी से विरोधी टीम के रन रेट पर लगाम लगाई है। गुजरात के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने पिछले मैच में 99 रनों की हार को अस्वीकार्य बताया था। गिल (265 रन), साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे सितारों से सजे टॉप ऑर्डर को चिन्नास्वामी में बड़ी पारी खेलनी होगी। पिछले मैच में मिडिल ऑर्डर पूरी तरह एक्सपोज हो गया था, जिसे राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को संभालना होगा। राशिद खान और मोहम्मद सिराज (अपने पूर्व होम ग्राउंड पर) से टीम को शुरुआती झटकों की उम्मीद होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल। विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, जयंत यादव, अरशद खान, शाहरुख खान, मानव सुथार, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+