IPL फाइनल से पहले पिता बना RCB का दिग्गज, जड़ चुका है 387 रन, अब ट्रॉफी पर नजर

RCB players Phil Salt News: आईपीएल 2025 के फाइनल से ठीक पहले आरसीबी को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट मैच खेलने के लिए वापस भारत लौट आए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल्ट अपने बच्चे के जन्म के बाद वापस अहमदाबाद वापस लौट चुके हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल से पहले प्रैक्टिस सेशन में वह नजर नहीं आए थे, जिसके बाद उनके खेलने पर सवाल उठने लगे थे।

भारत वापस लौटे फिल साल्ट (RCB players Phil Salt News)

आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट इस सीजन में टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। 12 मैचों में उन्होंने शानदार स्ट्राइक रेट 175.90 और औसत 35.18 के साथ 387 रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने आरसीबी की शुरुआत को मजबूती दी और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फिल साल्ट फाइनल में भी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

RCB 1

क्या 18वें सीजन में आरसीबी जीतेगी ट्रॉफी

आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी का सफर शानदार रहा है। वह आईपीएल के इतिहास में अपना चौथा फाइनल खेल रही है। लेकिन टीम अभी भी अपना पहला खिताब जीतने की तलाश में है। क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को मात दी थी। लेकिन पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। दोनों ही टीम जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है।

आरसीबी के लिए लकी साबित हो सकते हैं साल्ट

अब फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेलने वाले साल्ट एक बार फिर से पंजाब के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। पिछली बार आईपीएल 2024 में चैंपियन बनने वाली केकेआर की टीम में साल्ट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बार आरसीबी के लिए साल्ट लकी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+