IPL 2026 में RCB की जीत पक्की! चिन्नास्वामी के गढ़ में फिर दहाड़ेंगे विराट कोहली, सरकार ने दिया बड़ा सरप्राइज
RCB, IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महीनों के सस्पेंस और अनिश्चितता के बाद, कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने आखिरकार बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। आइए जानतें हैं स्टेडियम में वापसी के लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा।
कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को हुई एक अहम बैठक में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल (IPL) और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्री जी. परमेश्वर और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि यह फैसला युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के जुनून को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, यह मंजूरी पूरी तरह सशर्त (Conditional) है।

सरकार की मुख्य शर्तें क्या हैं?
- सीमित क्षमता: जस्टिस कुन्हा कमेटी की सिफारिश के अनुसार, स्टेडियम में अधिकतम 35,000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
- सुरक्षा प्रोटोकॉल: क्राउड मैनेजमेंट के लिए AI-इनेबल्ड कैमरे, चौड़े गेट और पर्याप्त एंबुलेंस की तैनाती अनिवार्य होगी।
- टिकटों पर लगाम: आयोजकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित क्षमता से एक भी ज्यादा टिकट न बेचें।
क्यों लगा था बैन?
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट पर पाबंदी की वजह 4 जून 2025 को हुई एक हृदयविदारक घटना थी। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक पहली खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे।
इस दौरान गेट नंबर 1, 6 और 7 के पास भारी भगदड़ (Stampede) मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद सरकार ने स्टेडियम को सुरक्षा के लिहाज से 'असुरक्षित' घोषित कर दिया था। इसी वजह से ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप के मैचों को भी बेंगलुरु से हटाकर मुंबई शिफ्ट करना पड़ा था।
RCB के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
डिफेंडिंग चैंपियन (Defending Champions) होने के नाते आरसीबी के लिए अपना होम ग्राउंड वापस पाना बेहद जरूरी था।
- 1. खिताब का बचाव: आरसीबी आईपीएल 2026 में अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी और घरेलू दर्शकों का सपोर्ट उनके लिए '12th Man' की तरह काम करता है।
- 2. IPL 2026 का फाइनल: नियमों के अनुसार, मौजूदा चैंपियन के पास सीजन के पहले मैच और फाइनल की मेजबानी का अधिकार होता है। अगर चिन्नास्वामी को मंजूरी नहीं मिलती, तो बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी से हाथ धोना पड़ सकता था।
- 3. विकल्पों की तलाश: अनिश्चितता के बीच आरसीबी ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपने वैकल्पिक होम ग्राउंड के रूप में देखा था, लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications